दुबराजपुर : घर में महिला की हत्या से सनसनी, दोनों आंखें मिलीं क्षतिग्रस्त

जिले के दुबराजपुर थाना क्षेत्र के इसलामपुर ग्राम में बुधवार देर रात चायना मंडल गोराई(35) नामक महिला की उसके घर में नृशंस हत्या कर दी गयी.

बीरभूम.

जिले के दुबराजपुर थाना क्षेत्र के इसलामपुर ग्राम में बुधवार देर रात चायना मंडल गोराई(35) नामक महिला की उसके घर में नृशंस हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गयी. वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया. पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर ली है.

घर में अकेली थी महिला

घटना के समय चायना मंडल गोराई घर में अकेली थीं. उसके पति गौतम गोराई ने बताया कि रात में अपना गैरेज बंद कर लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला. भीतर जाने पर पत्नी रक्तरंजित अवस्था में पड़ी थीं. पड़ोसियों की मदद से उसे नजदीकी दुबराजपुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक के अनुसार धारदार हथियार से महिला पर कई वार किये गये थे और दोनों आंखें क्षतिग्रस्त पायी गयीं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भेज दिया है.

पति को वारदात में किसी परिचित के लिप्त होने का शक

गौतम गोराई ने आशंका जतायी कि घटना में कोई परिचित व्यक्ति शामिल हो सकता है और पुलिस से उसकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की. परिजनों ने खोजी कुत्तों के सहारे मामले की पड़ताल करने की पुलिस से गुहार लगायी. घटना की खबर पाते ही दुबराजपुर नगरपालिका के चेयरमैन समेत जनप्रतिनिधि वहां पहुंचे. वार्ड आठ में लोगों ने इस जघन्य हत्याकांड के खिलाफ विरोध जताया और दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस हत्या के कारणों की हरंसभव पहलू से तफ्तीश में लग गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >