महाकुंभ गये बांकुड़ा के वृद्ध भी लापता

प्रयाग में लगे महाकुंभ में बांकुड़ा से गये वृद्ध का भी पता नहीं चल रहा है. परिजनों की शिकायत पर बांकुड़ा सदर थाने में उनकी मिसिंग रिपोर्ट लिखायी गयी है.

बांकुड़ा.

प्रयाग में लगे महाकुंभ में बांकुड़ा से गये वृद्ध का भी पता नहीं चल रहा है. परिजनों की शिकायत पर बांकुड़ा सदर थाने में उनकी मिसिंग रिपोर्ट लिखायी गयी है. लापता बुजुर्ग का नाम साधन मालाकार(62) और ठिकाना बांकुड़ा शहर के वार्ड छह का मालाकार पाड़ा बताया गया है. परिजनों के मुताबिक बीते रविवार को एक टीम बांकुड़ा से महाकुंभ के लिए रवाना हुई थी. गुरुवार को खबर लेने पर पता चला कि वे लोग पैदल चल रहे थे. बाद में पूछने पर बताया गया कि साधन मालाकार का पता नहीं चल पा रहा है. वृद्ध के आधार कार्ड व फोटो के जरिए महाकुंभ में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है. शुक्रवार को बांकुड़ा सदर थाने में भी रिपोर्ट दर्ज करायी गयी. इधर परिवार के छह लोग साधन मालाकार को खोजने के लिए निकल पड़े हैं

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >