तृणमूल के दो गुटों में हिंसक झड़प बमबाजी व गोलीबारी से दहला गांव

नानूर में प्रस्तावित चुनावी जनसभा से पहले दुबराजपुर विधानसभा क्षेत्र के लक्खी नारायणपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत पाकुड़िया गांव में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गयी.

बीरभूम.

नानूर में प्रस्तावित चुनावी जनसभा से पहले दुबराजपुर विधानसभा क्षेत्र के लक्खी नारायणपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत पाकुड़िया गांव में तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. बुधवार को हुए इस संघर्ष में जमकर बमबाजी, गोलीबारी और तोड़फोड़ की घटना सामने आयी, जिससे पूरा गांव रणक्षेत्र में बदल गया.

घटना में जहांगीर आलम नामक एक तृणमूल समर्थक घायल हुआ है. उसने बताया कि गुटीय संघर्ष के दौरान उसके पैर में गोली लगी. मौके से पुलिस को गोली के खोखे और बम के अवशेष भी मिले हैं. बमबाजी और फायरिंग से दहशत फैल गयी और ग्रामीण घरों में दुबकने को मजबूर हो गये.

पुलिस कार्रवाई और जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बल मौके पर पहुंचे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है और गांव में लगातार गश्त जारी है. स्थिति नियंत्रण में बतायी जा रही है, हालांकि तनाव बना हुआ है.

बताया जा रहा है कि मुस्तकीन शेख और शेख हाफिजुर गुट के बीच पुराने विवाद को लेकर यह हिंसा हुई. तृणमूल के स्थानीय नेता रफीकुल शेख ने कहा कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.

वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष उदय शंकर बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान तृणमूल कांग्रेस अराजकता फैला रही है और दुबराजपुर को अशांत करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि इलाके में इतने हथियार कैसे पहुंचे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >