श्यामा प्रसाद की धरा पर पहली बार बनेगी भाजपा सरकार, जनता बनाम तृणमूल कांग्रेस है लड़ाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक नरेंद्र मोदी की सरकार होगी. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के धरती पश्चिम बंगाल में पहलीबार भाजपा की सरकार बनने जा रही है.

आसनसोल.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक नरेंद्र मोदी की सरकार होगी. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के धरती पश्चिम बंगाल में पहलीबार भाजपा की सरकार बनने जा रही है. राज्य की जनता ने कांग्रेस और वाममोर्चा को पहले ही खारिज कर चुकी है, इसबार का चुनाव भाजपा और तृणमूल के बीच नहीं, जनता और तृणमूल के बीच है. जनता भाजपा के साथ हैं. लोकतंत्र में हर नागरिक को अपने विचार रखने का अधिकार है, लेकिन राज्य में लोगों के संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है. इसबार जनता सत्ता परिवर्तन के मूड में है, भाजपा दो सौ पार करेगी.

बुधवार को आसनसोल में अपने पार्टी उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया में भाग लेने आये श्री भट्टाचार्य ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं. मौके पर जिलाध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य, आसनसोल नॉर्थ की उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल, आसनसोल साउथ के उम्मीदवार कृष्णेन्दू मुखर्जी, बाराबनी के उम्मीदवार अरिजित राय आदि सहित अन्य नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को आसनसोल में नामांकन के पहले उम्मीदवारों ने बीएनआर मोड़ से रैली निकाली, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्टाचार्य भी शामिल हुए.

प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्टाचार्य ने तृणमूल पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा द्वारा अवैध मतदाताओं का नाम हटाने को लेकर फॉर्म-7 जमा करने का प्रयास किया गया था, लेकिन तृणमूल समर्थित उपद्रवियों ने उसे छीन लिया. आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में हजारों अवैध मतदाताओं के नाम हटाने की पहल की जा रही थी, लेकिन फॉर्म-7 छीनकर उसे जला दिया गया. अवैध मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने को लेकर भाजपा का अभियान जारी रहेगा और जब तक मतदाता सूची में एक भी अवैध नाम रहेगा, भाजपा आंदोलन जारी रखेगी और ”नो एसआइआर, नो वोट” का नारा जारी रहेगा. उनका दावा है कि राज्य में भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है और इसबार दो सौ पार होगा.

भवानीपुर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि श्री शाह देश के प्रमुख रणनीतिक नेताओं में से एक हैं और भाजपा इस चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतर रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा के बढ़ते प्रभाव से तृणमूल नेतृत्व घबराया हुआ है, जिसका असर हर मुख्यमंत्री के हर भाषण में दिख रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >