निंघा कोलियरी के नाम रिकॉर्ड, 30397 टन कोयला उत्पादन का पाया लक्ष्य

सातग्राम-श्रीपुर क्षेत्र के अंतर्गत निंघा कोलियरी में बुधवार को उत्पादन लक्ष्य की शानदार प्राप्ति पर उत्सवपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

जामुड़िया.

सातग्राम-श्रीपुर क्षेत्र के अंतर्गत निंघा कोलियरी में बुधवार को उत्पादन लक्ष्य की शानदार प्राप्ति पर उत्सवपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कोलियरी को 30 हजार टन उत्पादन का लक्ष्य दिया गया था, जिसके मुकाबले कोलियरी ने 30,397 टन कोयले का उत्पादन कर रिकॉर्ड बनाया है. साथ ही 22,180 टन का रोड सेल भी किया गया, जो बीते कई वर्षों में एक कीर्तिमान है.

इलेक्ट्रिक वाइंडिंग इंजन से मिलेगी गति

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय महाप्रबंधक रॉबिन थनौजा ने कामगारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, नींघा कोलियरी का वर्क कल्चर अनुकरणीय है.हम जल्द ही यहाँ इलेक्ट्रिक वाइंडिंग इंजन की व्यवस्था करेंगे, जिससे उत्पादन में और तेजी आएगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा के साथ उत्पादन ही प्रबंधन की प्राथमिकता है.

स्वागत और उपस्थिति

कार्यक्रम की शुरुआत में निंघा खदान समूह के अभिकर्ता विजय कुमार ठाकुर ने सबका स्वागत किया. समारोह के दौरान मनोज कुमार चौबे ने महाप्रबंधक को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. मौके पर मुख्य रूप से कोलियरी प्रबंधक एसएच वेले, इंजीनियर शैलेंद्र कुमार, सेफ्टी अफसर लक्ष्मण पाल, प्रबंधक (मानव संसाधन) अपूर्व विश्वास, सहायक प्रबंधक राहुल वर्मा उपस्थित थे. श्रमिक संगठनों से मुक्तिनाथ दुबे (इंटक), मनोज कुमार चौबे व विजय सिंह (बीएमएस), राजकुमार सिंह (एचएमएस), बीके सिंह (इनमोसा), हीरालाल मुखर्जी (सीटू), विश्वनाथ बनर्जी (आइएनटिटीयूसी) और सदानंद उपाध्याय (एनआइएफटीयू) शामिल हुए. साथ ही पार्थसारथी सामंत, चंदन मिश्रा, रंजन सिंह, संदीप पाराशर, रामकृष्ण चटर्जी, झांटू नंदी, विनय झा, प्रताप सिंह, दिलीप नोनिया, रमेश त्रिपाठी, सीमा राय, मनीष सिंह व संघमित्रा पांडेय व अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >