मां की हत्या कर घर में लगा दी आग, फिर कर ली खुदकुशी, दोनों शवों का हुआ पोस्टमॉर्टम

आत्मघाती. नशे की लत से पूरा घर तबाह, कलियुगी बेटा ढाया करता था माता-पिता पर जुल्म

स्थानीय लोगों के अनुसार मां की गोली मार की हत्या, फिर घर में आग लगा कर खुद को भी मार ली गोली, दोनों आग में जल गये दमकल के एक इंजन के सहारे बुझायी गयी आग, पुलिस ने कहा : पीएम रिपोर्ट आने पर ही उभरेगा मौत का सही कारण आसनसोल/कुल्टी. कुल्टी थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड, रामकृष्ण सरणी इलाके में गुरुवार रात को एक दिल दहला देनेवाली घटना लोगों की नींद उड़ा दी. स्थानीय दयामय मुखर्जी के घर में उनकी पत्नी संध्या मुखर्जी (69) और उनका बेटा राजा मुखर्जी (50) को पूरी तरह जली हुई हालत में पुलिस ने बरामद करके आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित किया. घर के अंदर सारा सामान पूरी तरह जल गया था. स्थानीय लोगों के अनुसार उनलोगों ने दो बार गोली चलने की आवाज सुनी, अनुमान है कि राजा ने पहले अपनी मां की गोली मारकर हत्या की और घर में आग लगा दिया, फिर खुद को गोली मार ली. आग लगने से दोनों शव पूरी तरह जल गया. पुलिस के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली सच्चाई सामने आएगी. सूत्रों के अनुसार पुलिस ने घर से एक राइफल बरामद किया है. घटना को लेकर थाना में किसी ने कोई शिकायत नहीं की है.

गौरतलब है कि श्री मुखर्जी के घर में रात साढ़े 12 बजे आग की लपटें उठता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन किया. पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना दी, एक इंजन पहुंची और आग पर नियंत्रण पाने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों ने जले हुए दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया.

नशे की लत से राजा पूरी तरह से हो गया था सनकी

प्राथमिक पूछताछ में स्थानीय लोगों से पुलिस को जानकारी मिली, राजा एक निजी कंपनी में आर्म्स गार्ड का नौकरी करता था और पिछले कुछ समय से मानसिक अवसाद का शिकार था. वर्ष 2009 में उसकी पत्नी छोड़कर चली गयी. हाल के दिनों में वह काफी शराब पीता था और 20 से 25 नींद की गोलियां एकसाथ लेता था. दो दिन पहले बुधवार को उसने अपने पिता पर भी जानलेवा हमला किया था. जिसके कारण वह घर छोड़कर अपनी बेटी के पास काशीपुर (पुरुलिया) चले गये थे. इस घटना की सूचना मिलने के बाद वे शुक्रवार भोर चार बजे कुल्टी पहुंचे. राजा आय दिन अपने माता-पिता पर अत्यचार करता था. घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज लोग आय दिन सुनते थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >