वार्ड 21 के कपूरबागान इलाके में बुधवार शाम अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है. गुरुवार सुबह सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने घटनास्थल का दौरा कर स्थानीय लोगों से बातचीत की और इसे सामान्य पटाखा फैक्टरी नहीं बल्कि बम बनाने का कारखाना बताया. ज्योतिर्मय सिंह महतो ने कहा कि मामले में जिहादियों की भूमिका की आशंका है और एनआईए जांच होनी चाहिए. धमाके में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें मकान मालिक निश्चित बनर्जी शामिल हैं. घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की है. ज्योतिर्मय सिंह महतो ने आरोप लगाया कि स्थानीय शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई.
विरोध व पलटवार
घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर थाने के सामने प्रदर्शन कर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा और गिरफ्तारी की मांग की. तृणमूल के जिला युवा सभापति गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है और दोषी पर कार्रवाई होगी. गौरव सिंह ने आरोपों को चुनावी बयान बताया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.