विश्वभारती से ‘हेरिटेज वॉक’ टिकट कालाबाजारी का आरोप, चेतावनी जारी

बीरभूम जिले स्थित विश्वभारती ने ‘हेरिटेज वॉक’ टिकटों की कालाबाज़ारी के आरोपों के बीच गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी कर स्पष्ट किया कि टिकट केवल रवीन्द्र भवन संग्रहालय काउंटर से ही उपलब्ध हैं.

बोलपुर.

बीरभूम जिले स्थित विश्वभारती ने ‘हेरिटेज वॉक’ टिकटों की कालाबाज़ारी के आरोपों के बीच गुरुवार को नोटिफिकेशन जारी कर स्पष्ट किया कि टिकट केवल रवीन्द्र भवन संग्रहालय काउंटर से ही उपलब्ध हैं. प्रबंधन ने कहा कि जल्द ही ऑनलाइन टिकट व्यवस्था शुरू की जाएगी. सोशल मीडिया पर आरोप लगे थे कि 300 रुपये के टिकट 2000 रुपये में बेचे जा रहे हैं. विश्वविद्यालय ने इन दावों को भ्रामक बताया. कार्यवाहक जनसंपर्क अधिकारी अतिग घोष ने कहा कि ‘हेरिटेज वॉक’ को लेकर गलत सूचना फैलाई जा रही है और काउंटर के अलावा किसी अन्य माध्यम से टिकट उपलब्ध नहीं हैं.

लोकप्रियता बढ़ने से बढ़ी मांग

विश्वभारती को 17 सितंबर 2023 को यूनेस्को ने ‘विश्व धरोहर’ का दर्जा दिया था. कोविड के बाद 23 जुलाई 2025 को कुलपति प्रवीरकुमार घोष ने ‘हेरिटेज वॉक’ फिर शुरू करने की घोषणा की थी, जो 3 अगस्त से लागू हुई. टिकट दर 300 रुपये और छात्रों के लिए 150 रुपये तय है. विश्वविद्यालय ने पर्यटकों से अधिकृत काउंटर से ही टिकट लेने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >