मोचीपाड़ा इलाके में गुरुवार को एक निजी अस्पताल के भूमि पूजन समारोह का आयोजन हुआ. कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने शिलान्यास कर निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की बात कही. शमिक भट्टाचार्य ने राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि जनता को तृणमूल कांग्रेस से मुक्ति मिलेगी.
तृणमूल का विरोध
अस्पताल के निर्माणकर्ता हिरणमय दास के कार्यक्रम में शमिक भट्टाचार्य की मौजूदगी पर तृणमूल कांग्रेस ने सवाल उठाए. तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि हिरणमय दास पूर्व में एक मामले में जेल में रह चुके हैं और ऐसे व्यक्ति के कार्यक्रम में भाजपा नेतृत्व की उपस्थिति पार्टी की संस्कृति दर्शाती है. समारोह में सांसद सौमित्र खान और विधायक लक्ष्मण घरुई भी मौजूद थे.
आरोपों पर जवाब
शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि आरोपों का जवाब संबंधित व्यक्ति ही दे सकता है और कानून अपना काम करेगा. हिरणमय दास ने कहा कि उन पर लगे आरोप निराधार थे और अदालत ने उन्हें एक माह पहले निर्दोष माना है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.