महकमा अस्पताल में विस्तृत हुआ प्रसूति वार्ड

शनिवार को शहर के विधाननगर महकमा अस्पताल का प्रसूति वार्ड (मैटरनिटी यूनिट) और विस्तृत हो गया. उक्त वार्ड के नये हिस्से का राज्य के पंचायत, ग्रामीण विकास एवं सहकारिता मंत्री प्रदीप मजूमदार ने उद्घाटन किया. मौके पर पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, एडीडीए के चेयरमैन कवि दत्त, महकमा शासक डॉ सौरभ चटर्जी, अस्पताल अधीक्षक डॉ धीमान मंडल सहित कई अधिकारीगण मौजूद थे.

दुर्गापुर.

शनिवार को शहर के विधाननगर महकमा अस्पताल का प्रसूति वार्ड (मैटरनिटी यूनिट) और विस्तृत हो गया. उक्त वार्ड के नये हिस्से का राज्य के पंचायत, ग्रामीण विकास एवं सहकारिता मंत्री प्रदीप मजूमदार ने उद्घाटन किया. मौके पर पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, एडीडीए के चेयरमैन कवि दत्त, महकमा शासक डॉ सौरभ चटर्जी, अस्पताल अधीक्षक डॉ धीमान मंडल सहित कई अधिकारीगण मौजूद थे. उक्त अवसर पर मंत्री ने कहा कि दुर्गापुर महकमा अस्पताल के प्रसूति वार्ड में अब तक 70 बेड थे. गर्भवती माताओं को परेशानी हो रही थी.

इस समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रसूति विभाग में 10 बेड की नयी यूनिट शुरू कर दी गयी. इस यूनिट के लिए अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कार्य होगा, जिसका मौके पर शिलान्यास भी कर दिया गया. यूनिट में जल्द ही बेड की संख्या बढ़ा कर 140 कर दी जायेगी. उम्मीद है कि यूनिट में बेड बढ़ने से गर्भवती माताओं को सुविधा मिलेगी और अस्पताल की चिकित्सीय सेवा में सुधार होगा. श्री दत्ता ने कहा कि अस्पताल की सेवाओं में अब सुधार हुआ है. उम्मीद है कि अगले कुछ महीनों में जिला अस्पतालों की तरह इस अस्पताल में भी रक्त पृथक्करण इकाई भी स्थापित हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >