आसनसोल में बोले मदन मित्रा- 2 माह में खत्म हो जायेगी बंगाल की अशांति

Madan Mitra in Asansol: तृणमूल नेता मदन मित्रा ने कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा की और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में राज्य में शांति बहाली की कामना की.

Madan Mitra in Asansol: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक मदन मित्रा ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नयी सरकार अच्छा कार्य करे, उन्हें सकारात्मक शक्ति मिले और विरोधियों को उचित सम्मान मिले, राज्य में शांति का माहौल बने, यही मनोकामना लेकर पूजा अर्चना की. सोमवार शाम को कल्याणेश्वरी मंदिर में पूजा देने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री मित्रा ने ऊक्त बाते कहीं. उन्होंने कहा कि कोलकाता से वे पूजा देने के लिए ही यहां आए हैं, पूजा देकर कोलकाता वापस लौट गये. 

मदन मित्रा ने की शुभेंदु अधिकारी की तारीफ

राज्य में तृणमूल ने बीच चल रही द्वंद के बीच वरिष्ठ तृणमूल नेता मदन मित्रा सोमवार को आसनसोल महकमा के सालानपुर प्रखंड में स्थित मां कल्याणेश्वरी मंदिर में आकर पूजा अर्चना की और राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की तारीफ करते हुए जरूरी सुझाव भी दिया.

विरोधी के बगैर गणतंत्र की पूजा सफल नहीं : मित्रा

श्री मित्रा ने कहा कि जिस प्रकार मां के मंदिर में भक्त के बिना पूजा सफल नहीं होती है, उसी प्रकार  विरोधी के बगैर गणतंत्र की पूजा सफल नहीं होती. विरोधियों की सलाह और आलोचना सरकार को सुननी होगी, जरूरत के आधार पर उनका उपयोग करना होगा तथा राज दायित्व का भी पालन करना होगा.

ये भी पढ़ें: नगर निकाय नियुक्ति घोटाला : इडी कार्यालय पहुंचे मदन मित्रा, बोले- भ्रष्टाचार में शामिल नहीं

सबकी मनोकामना पूरी करती हैं मां कल्याणेश्वरी

उन्होंने कहा कि मां कल्याणेश्वरी सबकी मनोकामना पूरी करती हैं. अभी राज्य में चारों ओर मारपीट व अराजकता का माहौल बना हुआ है, यहां शांति का माहौल कायम हो और जनता के हितों की रक्षा को लेकर पूजा अर्चना की. उन्होंने उम्मीद जतायी कि आगामी दो माह के अंदर राज्य में शांति का माहौल कायम हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: नगरपालिका भर्ती घोटाला : अब टीएमसी विधायक मदन मित्रा के बड़े बेटे से ईडी की पूछताछ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shiv shankar thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >