बंगाल चुनाव 2026: दुर्गापुर में कीर्ति आजाद का मैथिली कार्ड, अप्पन भाषा में दरभंगा-समस्तीपुर के लोगों को साधा

Kirti Azad Maithili Speech Durgapur: दुर्गापुर पूर्व विधानसभा सीट पर प्रदीप मजूमदार के लिए सांसद कीर्ति आजाद ने मैथिली में किया प्रचार. नतून पल्ली बस्ती के बिहारी मतदाताओं के बीच जगी उम्मीद. पढ़ें पूरी खबर.

Kirti Azad Maithili Speech Durgapur| दुर्गापुर, अविनाश यादव : बंगाल चुनाव 2026 के सियासी संग्राम में मतदाताओं को रिझाने के लिए क्षेत्रीय और भाषाई जुड़ाव का खेल भी शुरू हो गया है. दुर्गापुर के नतून पल्ली (वार्ड नंबर 4) इलाके में एक अनूठा दृश्य देखने को मिला. दुर्गापुर पूर्व विधानसभा सीट से तृणमूल प्रत्याशी प्रदीप मजूमदार के समर्थन में आयोजित जनसभा में बर्धमान-दुर्गापुर के सांसद कीर्ति आजाद झा ने पूरी तरह ‘मैथिली’ में भाषण देकर बस्ती वासियों का दिल जीत लिया. कीर्ति आजाद ने जैसे ही मैथिली में बोलना शुरू किया, पूरा इलाका तालियों से गूंज उठा.

बस्ती में ‘दरभंगा’ का एहसास

नतून पल्ली बस्ती में करीब 300 से अधिक परिवार पिछले 5 दशकों से बसे हैं, जो मूल रूप से बिहार के दरभंगा और समस्तीपुर जिलों से हैं. मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले इन लोगों के बीच जब दरभंगा के ही रहने वाले सांसद कीर्ति आजाद पहुंचे, तो माहौल पूरी तरह घरेलू हो गया.

मातृभाषा में होती है अपनापन और शक्ति

कीर्ति आजाद ने कहा कि मातृभाषा में एक अलग तरह का अपनापन और शक्ति छिपी रहती है. मैंने बस्ती के लोगों से मैथिली में बात करके उन्हें उत्साहित किया और तृणमूल के पक्ष में वोट देने की अपील की. सांसद को अपनी भाषा में बात करते देख बस्ती वासियों की भारी भीड़ जमा हो गयी, जिससे चुनावी सभा एक पारिवारिक मिलन जैसी दिखने लगी.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

SIR पर भी क्षेत्र के लोगों से की बात

सांसद ने केवल भावनाओं का सहारा नहीं लिया, बल्कि बस्ती के लोगों की सबसे बड़ी चिंता एसआईआर (SIR) पर भी बात की. कीर्ति आजाद ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान बस्ती के कई मतदाताओं के नाम काटे जाने पर गहरी चिंता व्यक्त की. उन्होंने प्रभावित परिवारों को आश्वासन दिया कि पार्टी इस कानूनी लड़ाई में उनके साथ खड़ी है. उन्हें हरसंभव सहयोग मिलेगा, ताकि उनका लोकतांत्रिक अधिकार सुरक्षित रहे.

इसे भी पढ़ें : नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस TMC में शामिल, BJP पर लगाये गंभीर आरोप, देखें Video

दुर्गापुर पूर्व की सीट पर बढ़ी तपिश

प्रदीप मजूमदार के समर्थन में कीर्ति आजाद का यह मैथिली वाला दांव गेमचेंजर साबित हो सकता है. दुर्गापुर के औद्योगिक और श्रमिक अंचल में बिहार से आये मतदाताओं की संख्या निर्णायक है. कीर्ति आजाद ने अपनी इस सभा के जरिये न केवल तृणमूल के पक्ष में माहौल बनाया, बल्कि भाजपा के गढ़ में भाषाई आधार पर सेंध लगाने की भी कोशिश की है.

इसे भी पढ़ें

पूर्व बर्धमान में गरजीं ममता बनर्जी- मोदी-शाह के षड्यंत्र से रहें सावधान, खाने-पीने पर पाबंदी लगाने वाली BJP कौन?

सिलीगुड़ी में गरजे पीएम मोदी- टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ है TMC, कॉरिडोर को काटने की धमकी देने वालों को दिया संरक्षण

BJP का 3000 रुपए वाला वादा पोंजी स्कीम, TMC ने कहा- लक्ष्मी भंडार ही बंगाल का असली भरोसा

बाबरी मस्जिद की नींव रखूंगा, फिर ईंट उखाड़ फेंकूंगा, अभिषेक बनर्जी ने खोला हुमायूं कबीर का काला चिट्ठा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >