बीरभूम में बारिश से बिगड़े हालात, रबागान पुल डूबा, कई गांवों का संपर्क टूटा

बीरभूम में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों का जीवन दूभर कर दिया है. रबागान पुल के पानी में डूब जाने से कई गांवों का मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है.

बीरभूम से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट

बीरभूम जिले में बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया. लगातार हुई अतिवृष्टि के कारण सिउड़ी-2 प्रखंड के कोमा पंचायत अंतर्गत स्थित रबागान पुल पूरी तरह पानी में डूब गया. पुल के जलमग्न होते ही कई गांवों का मुख्य सड़क से संपर्क टूट गया, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

आवागमन पूरी तरह बंद

स्थानीय लोगों के अनुसार, पूरी रात तेज बारिश होती रही. बारिश के कारण आसपास की नदियां, नाले और जल निकासी के स्रोत उफान पर आ गए.पानी का दबाव इतना अधिक था कि सुबह तक रबागान पुल पूरी तरह जलमग्न हो गया. पुल के दोनों ओर पानी का तेज बहाव होने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया और लोगों को लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है.

रास्ता बंद होने से परेशान लोग

ग्रामीणों का कहना है कि इस पुल से प्रतिदिन सैकड़ों लोग स्कूल, कॉलेज, बाजार और अस्पताल आने-जाने के लिए गुजरते हैं. पुल डूब जाने से विद्यार्थियों, मरीजों, किसानों और दैनिक मजदूरों की सबसे अधिक परेशानी बढ़ गई है. कई लोगों को जरूरी काम होने के बावजूद घरों में ही रुकना पड़ा.

राहत एवं बचाव दल तैयार

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने इलाके की निगरानी बढ़ा दी है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी हाल में जलमग्न पुल को पार करने का प्रयास न करें, क्योंकि तेज बहाव के कारण बड़ा हादसा हो सकता है. संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर राहत एवं बचाव दल को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ग्रामीणों में चिंता का माहौल

मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों में चिंता का माहौल है. यदि आने वाले घंटों में बारिश का सिलसिला जारी रहता है, तो निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. फिलहाल प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >