डिफेंस कॉलोनी में सेना जवान के घर भीषण चोरी

घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है.

परिवार के साथ बिहार गये थे मकान मालिक

ताला तोड़कर घर का सामान तहस-नहस

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पानागढ़. पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना क्षेत्र स्थित पानागढ़ रेलपार टंकी तला की डिफेंस कॉलोनी में रविवार सुबह एक सेना जवान के घर भीषण चोरी की वारदात सामने आयी. घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है.

ताला बंद घर को बनाया निशाना

स्थानीय निवासी देवानंद सिंह ने बताया कि डिफेंस इंप्लाई (एमइएस) हीरालाल राम अपने परिवार के साथ विवाह कार्यक्रम में शामिल होने बिहार के सीवान गये हुए हैं. इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनके ताला बंद मकान को निशाना बनाया. सुबह लोगों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो संदेह हुआ. अंदर जाकर देखा गया कि आलमारी, बॉक्स पलंग और अन्य सामान तोड़फोड़ कर बिखेर दिये गये थे.

लौटने पर होगा नुकसान का आंकलन

स्थानीय लोगों ने वीडियो कॉल के जरिये हीरालाल राम को सूचना दी और पुलिस को खबर दी गयी. फिलहाल कितना सामान चोरी हुआ है, इसका आंकलन नहीं हो सका है. उनके लौटने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी.

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि डिफेंस कॉलोनी में इस तरह की घटना पहली बार हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >