मिनी बस को पीछे से एक्सप्रेस बस ने ठोका, 40 यात्री जख्मी

घायलों में कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

जामुड़िया. राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) -19 पर जामुड़िया के सातग्राम आठ नंबर फाटक के पास दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया. गाय को बचाने के चक्कर में एक एक्सप्रेस बस ने खड़ी मिनी बस को पीछे से जोरदार ढंग से ठोकर दिया. जिससे दोनों वाहनों में सवार करीब 40 यात्री घायल हो गए.घायलों में कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की है.रानीगंज-आसनसोल रूट की एक मिनीबस सातग्राम आठ नंबर फाटक के पास रुककर यात्रियों को उतार रही थी.इसी दौरान दुर्गापुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार एक्सप्रेस बस के सामने अचानक एक गाय आ गई गाय को बचाने के प्रयास में एक्सप्रेस बस के चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सीधे आगे खड़ी मिनीबस के पिछले हिस्से से जा टकराई.

मची चीख-पुकार, स्थानीय बने मददगार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के अगले और पिछले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया. बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और निजी वाहनों व एंबुलेंस की मदद से उन्हें स्थानीय अस्पताल और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों का उपचार जारी है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इस घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा.जामुड़िया थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर यातायात सामान्य कराया. इस हादसे ने एक बार फिर राजमार्गों पर आवारा पशुओं की समस्या और तेज रफ्तार पर नियंत्रण के सवाल को खड़ा कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >