रघुनाथपुर में तृणमूल नेता का विस्फोटक बयान : हमारे लोगों ने हजारी को 2021 के चुनाव में हराया था

सुजय बंदोपाध्याय ने दावा किया कि भाजपा ने हजारी को नहीं हराया, बल्कि पार्टी के ही कुछ लोगों ने उन्हें पराजित किया.

पुरुलिया.जिला के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र कोऑर्डिनेटर तथा राज्य तृणमूल कांग्रेस के महासचिव सुजय बनर्जी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी हजारी बाउड़ी की हार पर बड़ा खुलासा किया है. सुजय बंदोपाध्याय ने दावा किया कि भाजपा ने हजारी को नहीं हराया, बल्कि पार्टी के ही कुछ लोगों ने उन्हें पराजित किया. मैं इस घटना का प्रत्यक्ष दर्शी हूं.शनिवार को रघुनाथपुर नंबर एक ब्लॉक के तत्वावधान में माधुतुटी लाइब्रेरी मैदान में आयोजित 2026 विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए बुलाई गई कार्यकर्ता सभा में उन्होंने यह बयान दिया.सभा की संचालन 2021 के प्रत्याशी एवं पुरुलिया जिला तृणमूल के सह-सभापति हजार्री बाउड़ी ने की. उन्होंने कहा, ””””””””यह सुजय बंदोपाध्याय का निजी मत है.लेकिन इस बार रघुनाथपुर में हम जरूर जीतेंगे, क्योंकि सभी एकजुट होकर काम कर रहे हैं. सभा में जिला चेयरमैन शांतिराम महतो, विधायक सुशांत महतो, जिला श्रमिक संगठन अध्यक्ष उज्जल कुमार, युवा अध्यक्ष गौरव सिंह, महिला सभानेत्री मिनू बाउड़ी, अल्पसंख्यक सेल के जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन अंसारी, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में तृणमूल नेता-कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे.महिलाओं की उपस्थिति खासतौर पर आकर्षक रही. मालूम हो कि 2021 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर तृणमूल प्रत्याशी हजारी बाउड़ी 5223 वोटों के अंतर से भाजपा के उम्मीदवार के समक्ष हार गए थे. सुजय बंदोपाध्याय के बयान से पार्टी में जोरदार चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि तुझे बनर्जी ने इस दिन कहा अब हम लोगों को इससे ऊपर आना होगा हम सभी को एक साथ लेकर कार्य कर रहे हैं लोकसभा चुनाव में भी इस विधानसभा में हम लोगों की जीत हुई है और इस बार हम लोग इस विधानसभा से 9000 से अधिक मतों से विजय हासिल करेंगे पर सभी को मालूम रखना होगा कि हमारा उम्मीदवार एक है जिसका नाम ममता बनर्जी है और जिसका चुनाव चिन्ह जुड़ा फूल है. हम लोगों का एकमात्र लक्ष्य है ममता बनर्जी को चौथी बार के लिए राज्य की मुख्यमंत्री बनाना और इसके लिए इस विधानसभा सीट से हमारे उम्मीदवार को विजयी बनाना है. इस पर रघुनाथपुर विधानसभा के भाजपा प्रभारी दीनेेश शुक्ला ने कहा, तृणमूल के पैरों तले जमीन खिसक रही है, इसलिए हार के डर से वे पहले से ही गुटबाजी का रोना रोने लगे हैं. तृणमूल में गुटबाजी आज की नहीं, हमेशा से रही है. उनका असली गुटबाजी का कारण कटमनी का बंटवारा है. 2026 के चुनाव में रघुनाथपुर में भाजपा प्रत्याशी पिछले चुनाव से दोगुने वोटों से जनता का आशीर्वाद लेकर जीत हासिल करेगा. इस दिन इस सभा के दौरान विभिन्न राजनीतिक दल से नेता एवं कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >