Bengal News : मिट्टी की दीवार के मलबे में दबकर दंपति की मौत, सिमलापाल के कुसतोड़ा गांव में मातम

सिमलापाल थाना क्षेत्र के कुसतोड़ा गांव में मिट्टी की दीवार ढहने से एक दंपति की मौके पर ही मौत हो गई. परिवार के अन्य सदस्यों को जब काफी देर तक कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो संदेह होने पर दरवाजा खोला गया, जहां का दृश्य देखकर सभी सन्न रह गए.

सिमलापाल से प्रणव वैरागी की रिपोर्ट

सिमलापाल थाना अंतर्गत कुसतोड़ा गांव में बुधवार सुबह मिट्टी की दीवार ढहने से एक दंपति की मौत हो गई. मृतकों की पहचान पालकू बास्के (33) और उनकी पत्नी सोमा बास्के (26) के रूप में हुई है. हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को हुआ संदेह

जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे. बुधवार सुबह परिवार के अन्य सदस्य उठ गए, लेकिन करीब 10 बजे तक पालकू और सोमा अपने कमरे से बाहर नहीं आए. काफी देर तक दोनों के बाहर नहीं निकलने पर उनके चाचा को संदेह हुआ. चाचा ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.

दरवाजा खोलने पर मलबे में मिले दोनों के शव

इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से कमरे की छिटकनी खोली गई. अंदर का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए. कमरे की मिट्टी की दीवार ढह गई थी और उसके मलबे के नीचे पालकू और सोमा दबे पड़े थे. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को मलबे से बाहर निकाला और सिमलापाल बीपीएचसी अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विधायक प्रतिनिधि ने गांव पहुंचकर परिजनों को दी सांत्वना

हादसे की जानकारी मिलने पर तालडांगरा विधायक के प्रतिनिधि भी कुसतोड़ा गांव पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. विधायक सौभिक पात्र ने इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन देते हुए सरकारी स्तर पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >