जामुड़िया में उपभोक्ता को आया 1.31 लाख रुपये का बिजली बिल

बिजली बिल आने पर हैरान -परेशान राजेश ने स्थानीय डीवाईएफआई नेता विनय पासवान से संपर्क कर अपनी समस्या सुनाई.

जामुड़िया. निंघा बाजार सेंटर निवासी राजेश पासवान के घर का बिजली बिल 3 महीने में 1 लाख 31 हजार 874 रुपये आने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया . बिजली बिल आने पर हैरान -परेशान राजेश ने स्थानीय डीवाईएफआई नेता विनय पासवान से संपर्क कर अपनी समस्या सुनाई. विनय पासवान ने राजेश को लेकर डीवाईएफआई सचिव बुद्धदेव रजक को इस घटना की जानकारी दी. बुद्धदेव रजक इस समस्या से संबंधित सभी कागजात को लेकर आसनसोल बिजली विभाग के प्रबंधक के पास जाकर घटना की जानकारी देते हुए मामले के समाधान की मांग की. उन्होंने इस घटना को लेकर आंदोलन की भी धमकी दी.प्रबंधक ने समस्या के समाधान का भरोसा दिया और विभागीय ग़लती बताते हुए 5 फरवरी को राजेश पासवान को मात्र 220 रुपये बिजली बिल का भुगतान करने का निर्देश दिया. बुद्धदेव रजक ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण इस प्रकार की घटना घटित हो रही है.उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो डीवाईएफआई आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा. इस घटना से क्षेत्र के अन्य उपभोक्ताओं में भी बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर आक्रोश है. लोगों का कहना है कि बिजली विभाग को ऐसे मामलों में गंभीरता से ध्यान देना चाहिए और उपभोक्ताओं को सही बिल मिले, यह सुनिश्चित करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >