बर्दवान/पानागढ़, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा से पहले ही राज्य में केंद्रीय बलों की तैनाती शुरू हो गयी है. बंगाल पहुंचते ही सीआरपीएफ के एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गयी. पूर्व बर्धमान में सोमवार को सेंट्रल फोर्स के सब-इंस्पेक्टर नागेंद्र सिंह की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी. वह 56 साल के थे.
जवानों के साथ रविवार की रात बर्धमान पहुंचे थे नागेंद्र
सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के सब इंस्पेक्टर नागेंद्र सिंह बिहार के वैशाली जिले के सराय के रहने वाले थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बर्धमान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि सेंट्रल फोर्सेज के अधिकारी जवानों के साथ रविवार को बर्धमान के गोदा पहुंचे थे.
देर रात अचानक बिगड़ गयी नागेंद्र सिंह की तबीयत
देर रात अचानक नागेंद्र सिंह की तबीयत बिगड़ गयी. उन्हें तत्काल बर्धमान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. सोमवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि हार्ट अटैक के कारण ही ऑफिसर की मौत हुई है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सेंट्रल फोर्सेज के लिए गोदा में बनाया गया है कैंप
केंद्रीय बलों की एक कंपनी के लिए बर्धमान शहर के गोदा इलाके में कैंप बनाया गया है. रविवार की रात को सीआरपीएफ के जवानों का जोरदार स्वागत किया गया. उन्हें फूलों का गुलदस्ता भेंट किया गया. सोमवार को सीआरपीएफ के अधिकारी की मौत से स्थानीय लोग भी दुखी हैं.
सीआरपीएफ की 215वीं बटालियन में तैनात थे नागेंद्र सिंह
नागेंद्र बिहार के वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. वह बिहार के जमुई में सीआरपीएफ की 215वीं बटालियन में कार्यरत थे. वहां से वह कंपनी के जवानों के साथ पूर्व बर्धमान में ड्यूटी पर आये थे.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में सेंट्रल फोर्स ने संभाला मोर्चा, ब्लॉक स्तर पर शुरू हुआ रूट मार्च
बंगाल चुनाव 2026: हर विधानसभा क्षेत्र में तैनात होंगे केंद्रीय पर्यवेक्षक, चुनाव आयोग की सख्ती
बंगाल चुनाव : एक चरण में वोटिंग के लिए सीएपीएफ की 2500 कंपनियों की जरूरत
संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान पूरी करे राज्य पुलिस : चुनाव आयोग
