पानागढ़.
पश्चिम बर्दवान के कांकसा थाना क्षेत्र के पानागढ़ बाजार कबाड़ी पट्टी में एक पुरानी लकड़ी की दुकान में बुधवार शाम को भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. आग में लाखों की लकड़ी जल कर राख हो गयी. स्थानीय लोगों से अगलगी की सूचना पाकर पानागढ़ अग्निशमन विभाग से दो इंजनों के साथ दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और करीब तीन घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. खबर पाकर पुलिस भी वहां पहुंची. अग्निकांड में किसी के आहत होने की सूचना नहीं है. पता चला है कि उक्त लकड़ी की दुकान किसी बबलू खान नामक शख्स की है. आग में जल कर लाखों की लकड़ी खाक हो गयी. आग कैसे लगी, इसे लेकर रहस्य बना हुआ है. इस घटना के कारण देर रात तक मार्केट में हड़कंप मचा रहा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
