बिरयानी की अवैध बिक्री कर रहे हॉकरों के खिलाफ छापेमारी

आसनसोल : चेन्नइ गुवाहाटी एक्सप्रेस में अवैध रूप से बिरयानी बेच रहे हॉकरों को आसनसोल के आरपीएफ ने एक पेटी बिरयानी के साथ पकड़ा. बिरयानी बैच रहे हॉकर किसी तरह निकल भागने में सफल रहे. कुछ हॉकरों ने कहा कि ट्रेनों में बहुत से हॉकर खुलेआम मछली भात बेच रहे हैं. आरपीएफ उन पर भी […]

आसनसोल : चेन्नइ गुवाहाटी एक्सप्रेस में अवैध रूप से बिरयानी बेच रहे हॉकरों को आसनसोल के आरपीएफ ने एक पेटी बिरयानी के साथ पकड़ा. बिरयानी बैच रहे हॉकर किसी तरह निकल भागने में सफल रहे. कुछ हॉकरों ने कहा कि ट्रेनों में बहुत से हॉकर खुलेआम मछली भात बेच रहे हैं. आरपीएफ उन पर भी कार्रवाई करे. वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पीके गुप्ता ने कहा कि फिर से हॉकर ड्राइव चलाया जा रहा है. अवैध रूप से मछली भात बेचे जाने की सूचना है. जल्द ही उन हॉकरों पर कार्रवाइ की जायेगी. आसनसोल स्टेशन में रेल नीर छोड कर दूसरी कंपनियों की बोतलबंद पानी के मनमाने ढंग से बेचे जा रहे बोतलों पर कमर्शियल और सेक्युरिटी विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >