बीरभूम. जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत सामने आये एक मामले ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है. नानूर विधानसभा क्षेत्र में एक मतदाता से जुड़े 389 मतदाताओं का नाम सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में है.
नानूर से उठा मामला
जानकारी के अनुसार, नानूर विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में 389 मतदाताओं ने एक ही व्यक्ति को अपना अभिभावक या पिता बताया है. एसआइआर प्रक्रिया के दौरान यह असामान्य तथ्य सामने आया, जिसके बाद पूरे जिले में चर्चा शुरू हो गयी. एक ही मतदाता से इतने अधिक लोगों का जुड़ना सामान्य नहीं माना जा रहा है.
अन्य जिलों में भी इसी तरह की स्थिति
चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में बताया है कि केवल बीरभूम ही नहीं, बल्कि राज्य के अन्य जिलों में भी ऐसे मामले सामने आए हैं. हावड़ा के सांकराइल में 310, मुर्शिदाबाद में 199, दार्जिलिंग में 152, जलपाईगुड़ी के नागराकाटा में 120 और आसनसोल में 170 मतदाताओं ने एक ही व्यक्ति को अपना अभिभावक बताया है.
चुनाव आयोग की चिंता
चुनाव आयोग के अनुसार, वैज्ञानिक और व्यावहारिक दृष्टि से एक व्यक्ति के इतने अधिक बच्चों का होना असंभव प्रतीत होता है. आयोग ने इसे असामान्य और संदिग्ध जानकारी बताया है.
गहन जांच के निर्देश
मामले की गंभीरता को देखते हुए चुनाव आयोग ने एसआइआर से जुड़े इन सभी मामलों की गहन जांच के संकेत दिये हैं. जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह त्रुटि है या किसी अन्य कारण से ऐसा हुआ है.रही है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.