बर्धमान/पानागढ़ से मुकेश तिवारी की रिपोर्ट
पूर्व बर्धमान जिले के शक्तिगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. पुलिस ने मौके से 32 किलो 600 ग्राम गांजा जब्त किया है. इस मामले में तीन महिलाओं समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
तलाशी के दौरान मिला गांजा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे शक्तिगढ़ थाना पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने जोताराम गांगपुर रेलवे गेट जाने वाली सड़क पर एक निजी पेट्रोल पंप के पास अभियान चलाया. तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ.
तीन महिला समेत चार गिफ्तार
मामले में गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. पुलिस ने गांजा जब्त करने के साथ ही आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
तस्करी का बड़ा नेटवर्क
पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के पीछे गांजा तस्करी का बड़ा नेटवर्क हो सकता है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. घटना के बाद इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर पुलिस की सक्रियता और बढ़ गई है.
Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र
