बिना नंबर प्लेट चल रहे 23 ई-रिक्शा जब्त, पुरुलिया पुलिस की सख्ती

पुरुलिया पुलिस ने बिना वैध पंजीकरण और नंबर प्लेट के चल रहे 23 ई-रिक्शा को जब्त किया है. प्रशासन ने नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है.

पुरुलिया शहर में बिना वैध पंजीकरण नंबर प्लेट के चल रहे टोटो (ई-रिक्शा) के खिलाफ पुरुलिया जिला पुलिस ने परिवहन विभाग और पुरुलिया नगरपालिका के सहयोग से विशेष अभियान तेज कर दिया है. अभियान के तहत आज शहर के विभिन्न इलाकों में नगरपालिका की ओर से माइकिंग कर टोटो मालिकों और चालकों को जागरूक किया गया.

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण या वैध नंबर प्लेट के कोई भी टोटो सार्वजनिक सड़कों पर नहीं चल सकेगा.वाहन मालिकों और चालकों को मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत आवश्यक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई.

इसी क्रम में पुरुलिया के विक्टोरिया मोड़ पर संयुक्त अभियान चलाया गया.अभियान में डीएसपी (ट्रैफिक), ट्रैफिक इंस्पेक्टर, पुरुलिया टाउन थाना प्रभारी, सदर ट्रैफिक गार्ड के ओसी, एआरटीओ पुरुलिया और एमवीआई (नॉन-टेक्निकल) मौजूद रहे .कार्रवाई के दौरान बिना वैध नंबर प्लेट के 23 टोटो को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुरुलिया टाउन थाने लाया गया.

वहीं, शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए मौजूदा वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था का भी विस्तार किया गया है. इसका उद्देश्य वाहनों की आवाजाही सुचारु करना, जाम की समस्या कम करना और सड़क सुरक्षा को मजबूत करना है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Hansraj singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >