रेलवे ब्रिज के पास से एक युवक का शव बरामद

धनबाद के धनसार स्थित न्यू दिल्ली कॉलोनी का रहनेवाला था युवक सिर पर भारी वस्तु से आघात किया गया बराकर : आरपीएफ बराकर अंतर्गत रेलवे ब्रिज के पास से एक युवक का शव बरामद किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही बराकर आरपीएफ के एएसआई लालधारी घटनास्थल पर पहुंचे. मृतक युवक के पैंट से पैनकार्ड, […]

धनबाद के धनसार स्थित न्यू दिल्ली कॉलोनी का रहनेवाला था युवक

सिर पर भारी वस्तु से आघात किया गया
बराकर : आरपीएफ बराकर अंतर्गत रेलवे ब्रिज के पास से एक युवक का शव बरामद किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही बराकर आरपीएफ के एएसआई लालधारी घटनास्थल पर पहुंचे. मृतक युवक के पैंट से पैनकार्ड, आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस पाया गया. उसके आधार पर ही मृतक की पहचान की जा सकी. वह धनबाद के धनसार स्थित न्यू दिल्ली कॉलोनी का रहनेवाला था. उसके पिता का नाम सुरेश शॉ है. मृतक युवक का नाम गौरव कुमार बताया गया है. बाद में युवक के घरवालों को सूचित किया गया.
मृतक का छोटा भाई रजनीश कुमार यहां पहुंचा. उसने बताया कि रविवार की शाम ही फोन से उसकी बात गौरव से हुई थी. गौरव ने कहा कि सोमवार की सुबह वह घर पहुंचेगा. इसी बीच उसका शव बरामद किया गया. मृतक के सिर पर किसी भारी वस्तु से आघात किया गया है. आसपास काफी खून बिखरा पड़ा था. मामले की जांच शुरू हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >