रिमझिम बारिश से मिली राहत शिल्पांचल में

बर्नपुर : गरमी तथा उमस से परेशानी झेल रहे शिल्पांचलवासियों को मंगलवार की शाम को अचानक आयी रिमझिम बारिश से काफी राहत मिली. सनद रहे कि शाम चार बजे काले काले बादलों को देखकर लोगो के मन खिल उठे. लोग घर के बाहर बैठे बैठे बारिश में भींग रहे थे. बारिश की बूंदों से गीली […]

बर्नपुर : गरमी तथा उमस से परेशानी झेल रहे शिल्पांचलवासियों को मंगलवार की शाम को अचानक आयी रिमझिम बारिश से काफी राहत मिली. सनद रहे कि शाम चार बजे काले काले बादलों को देखकर लोगो के मन खिल उठे.

लोग घर के बाहर बैठे बैठे बारिश में भींग रहे थे. बारिश की बूंदों से गीली मिट्टी से सौंधी-सौंधी खुशबू का वे मजा ले रहे थे. कार चालकों ने भी कारों से हाथ बाहर निकाल कर बारिश का मजा लिया. श्रीपल्ली निवासी ममता दास ने बताया कि दो दिनो से तापमान का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के उपर जा रहा था. इस बारिश के कारण थोड़ी राहत मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >