लोन का पैसा नहीं लौटाने पर होटल सील

दुर्गापुर : पंजाब नेशनल बैंक की दुर्गापुर शाखा ने बुधवार को कोर्ट के आदेश पर भिरंगी नाचन रोड स्थित होटल कैसीनो इंटरनेशनल को सील कर दिया. वर्ष 2001 में बैंक ने होटल कैसीनो इंटरनेशनल को 25 लाख रुपये लोन दिये थे. 16 वर्ष बाद यह रकम बढ़कर दो करोड़ 15 लाख हो गयी है. होटल […]

दुर्गापुर : पंजाब नेशनल बैंक की दुर्गापुर शाखा ने बुधवार को कोर्ट के आदेश पर भिरंगी नाचन रोड स्थित होटल कैसीनो इंटरनेशनल को सील कर दिया. वर्ष 2001 में बैंक ने होटल कैसीनो इंटरनेशनल को 25 लाख रुपये लोन दिये थे. 16 वर्ष बाद यह रकम बढ़कर दो करोड़ 15 लाख हो गयी है.

होटल मालिक ने इस दौरान ब्याज का एक भी रुपया नहीं लौटाया. मौके पर डे सिक्योरिटी के अधिकारी तपास भौमिक ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर बुधवार को होटल सील कर दिया गया. गुरुवार को इस मामले पर एक सुनवाई होगी.

इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. सुनवाई के दौरान होटल मालिक एवं बैंक अधिकारी आमने- सामने अपनी बातें रखेंगे. सुनवाई के बाद होटल मालिक को लोन का पैसा लौटाने के लिए फिर से समय दिया जा सकता है. उन्होंने कहा कि इस मामले में होटल को सील करने के सिवाय और कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >