फ्लाइओवर को लेकर बैठक आज

कोलकाता: पार्क सर्कस-परमा आइलैंड के बीच बन रहे फ्लाइओवर में हो रही देरी के लिए तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत राय ने लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है. बाद से राज्य की मंत्री सभा में खलबली मच गयी है. सांसद द्वारा लगाये गये आरोपों की समीक्षा करने के लिए बुधवार को राज्य की औद्योगिक व आधारभूत सुविधाओं […]

कोलकाता: पार्क सर्कस-परमा आइलैंड के बीच बन रहे फ्लाइओवर में हो रही देरी के लिए तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत राय ने लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है. बाद से राज्य की मंत्री सभा में खलबली मच गयी है.

सांसद द्वारा लगाये गये आरोपों की समीक्षा करने के लिए बुधवार को राज्य की औद्योगिक व आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए मंत्री समूह की बैठक बुलायी गयी है. बैठक में मंत्रियों के साथ ही लोक निर्माण विभाग, शहरी विकास विभाग, केएमडीए व राइर्ट्स और विभिन्न विभाग के इंजीनियरों को भी बुलाया गया है.

वाम मोरचा के कार्यकाल में फ्लाइओवर के निर्माण के लिए कुल 263 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बनायी गयी थी, लेकिन समय के साथ योजना का खर्च भी बढ़ता गया. अब योजना के पूर्व निर्धारित खर्च में करीब 49.42 फीसदी की वृद्धि हो गयी है और योजना का खर्च बढ़ कर 392 करोड़ रुपये हो गया है. इस खर्च की समीक्षा के लिए यह बैठक बुलायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >