मंत्री ने कहा:आलू संकट खुद ही खड़ा किया हुआ, माकपा,कांग्रेस ने दी हवा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के कृषि विपणन मंत्री अरुप रॉय ने आलू के संकट को खुद ही खड़ा किया हुआ बताते हुए माकपा और कांग्रेस पर संकट को हवा देने का आरोप लगाया. उन्होंने साथ ही शहर के बाजारों में गुरुवार तक आलू की आपूर्ति सामान्य होने का भरोसा दिलाया. बाजारों में आलू के संकट […]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के कृषि विपणन मंत्री अरुप रॉय ने आलू के संकट को खुद ही खड़ा किया हुआ बताते हुए माकपा और कांग्रेस पर संकट को हवा देने का आरोप लगाया. उन्होंने साथ ही शहर के बाजारों में गुरुवार तक आलू की आपूर्ति सामान्य होने का भरोसा दिलाया.

बाजारों में आलू के संकट के बारे में पूछे जाने पर रॉय ने प्रेट्र से कहा, ‘‘बुधवार-गुरुवार तक आपूर्ति सामान्य हो जाएगी.’’ प्रोग्रेसिव पोटैटो ट्रेडर्स संगठन तीन दिनों की हड़ताल पर है जिसकी वजह से खुदरा एवं थोक बाजारों में आलू की आपूर्ति कम हो गयी है.

रॉय ने आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल सरकार को परेशानी में डालने के लिए माकपा और कांग्रेस ने इस संकट को हवा दी है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संकट को कम करने के लिए आलू की एक भिन्न किस्म ‘ज्योति’ कुछ बाजारों में 13 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बेच रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >