महिला ने की युवक की हत्या

उत्तर 24 परगना के मटिया इलाके की घटना महिला समेत तीन को पुलिस ने हिरासत में लिया कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले में मटिया थानांतर्गत खोलापोता इलाके में मंगलवार की सुबह एक महिला ने दुष्कर्म का बदला लेने के लिए एक युवक को मौत के घाट उतार दिया. महिला ने दो लोगों के साथ […]

उत्तर 24 परगना के मटिया इलाके की घटना

महिला समेत तीन को पुलिस ने हिरासत में लिया
कोलकाता : उत्तर 24 परगना जिले में मटिया थानांतर्गत खोलापोता इलाके में मंगलवार की सुबह एक महिला ने दुष्कर्म का बदला लेने के लिए एक युवक को मौत के घाट उतार दिया. महिला ने दो लोगों के साथ मिल कर वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैल गयी है. सूत्रों के मुताबिक, मृतक की पहचान आशिफ के रूप में हुई है.
वह मूल रूप से बांग्लादेश का रहनेवाला था, लेकिन वर्षों से मटिया के झुरूली में रह रहा था. आशिफ एक चाय की दुकान पर अपनी मोटरसाइकिल लेकर खड़ा था. सुबह 10 बजे महिला भी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंची थी. उसके साथ पति अजीजुल और एक अन्य साथी भी मौजूद था. युवक आशिफ से बातचीत के दौरान ही महिला ने अपनी साड़ी से धारदार चाकू निकाला और आशिफ की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे युवक की मौत हो गयी.
उधर, हमले से गुस्साए लोगों ने हमलावर महिला और उसके दो साथियों को पकड़ कर सामूहिक पिटाई कर दी और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. महिला के एक साथी का नाम अजीजुल दफादार है, जो उसका पति बताया जा रहा है, जबकि एक की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में आरोपित महिला की सास का कहना है कि आशिफ ने उसकी बहू के साथ दुष्कर्म किया था. साथ ही यह बात किसी और को बताने पर पति उसके बच्चे और उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी. पुलिस का मानना है कि दुष्कर्म का बदला लेने के लिए ही संभवतः महिला ने आशिफ की हत्या की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >