West Bengal : मतगणना को लेकर 16 मई को उच्च स्तरीय बैठक करेंगे मुख्य चुनाव आयोग अधिकारी

West Bengal : पश्चिम बंगाल भारत का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का तेरहवां सबसे बड़ा राज्य है . इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. पश्चिम बंगाल की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
6:26 PM. 11 May 24 6:26 PM. 11 May

आज रात कोलकाता पहुंचेंगे नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi ) एक बार फिर लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने राज्य में आ रहे हैं. वह रविवार को हुगली, उत्तर 24 परगना और हावड़ा जिलों में कुल चार सार्वजनिक बैठकें करेंगे. प्रधानमंत्री शनिवार की रात को ही काेलकाता पहुंच जाएंगे.राजभवन में रात्रि में विश्राम करेंगे. प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कोलकाता में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. शनिवार दोपहर से कोलकाता की कई सड़कों पर ट्रैफिक कंट्रोल शुरू हो गया है.

6:00 PM. 11 May 24 6:00 PM. 11 May

अपने पद से इस्तीफा दें राज्यपाल : कल्याण

हुगली. राज्यपाल पर लगे उत्पीड़न के आरोप पर श्रीरामपुर से तृणमूल उम्मीदवार कल्याण बनर्जी ने कहा कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिये. श्रीरामपुर के कालीतला से श्रीरामपुर के महेश तक निकाली गयी चुनावी रैली के दौरान उन्होंने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि घटना की जांच होनी चाहिये. उन्होंने कहा कि राजभवन से जो वीडियो जारी किया गया है, उसमें साफ कुछ भी नहीं दिखायी दे रहा है. बस दिख रहा है कि महिला रोते हुए बाहर आ रही है.

4:45 PM. 11 May 24 4:45 PM. 11 May

गले 48 घंटों में कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की संभावना

पश्चिम बंगाल के अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के तीन जिलों में भारी बारिश (Rain) की संभावना जताई गई है. शनिवार दोपहर मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो से तीन घंटों में कोलकाता, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना में गरज के साथ बारिश होगी. इसके साथ हवा का झोंका भी चल सकता है.

4:01 PM. 11 May 24 4:01 PM. 11 May

नरेन्द्र मोदी सत्ता में लौटे तो सबसे पहले ममता बनर्जी को भेजेंगे जेल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से छूटने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा दावा किया कि अगर नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने तो इस बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को भी जेल भेजेंगे. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर केजरीवाल को शुक्रवार शाम अस्थायी तौर पर जेल से रिहा कर दिया गया. इसके बाद उन्होंने शनिवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. वहीं, केजरीवाल ने कहा, ”अगर बीजेपी सत्ता में लौटती है तो देश के सभी विपक्षी नेताओं को जेल जाना चाहिए, तमिलनाडु के एमके स्टालिन से लेकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता तक को छोड़ा नहीं जाएगा.

3:26 PM. 11 May 24 3:26 PM. 11 May

कोलकाता के होटल में घायल मिली बांग्लादेशी ट्रांसजेंडर

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के होटल से आधी रात को एक ट्रांसजेंडर महिला (Transgender woman) को घायल अवस्था में बचाया गया. बाईपास के किनारे स्थित होटल शहर के प्रमुख होटलों में से एक है. देर रात घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रांसजेंडर महिला को होटल की लॉबी से बचाया. महिला ने पुलिस को बताया कि वह बांग्लादेश की रहने वाली है. वह लोग एक सप्ताह से कोलकाता में रह रहे थे.

2:09 PM. 11 May 24 2:09 PM. 11 May

अभिषेक बनर्जी और रुचिरा के पास नहीं है अपना कोई मकान

पश्चिम बंगाल के तृणमूल के महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) व उनकी पत्नी रुचिरा बनर्जी के पास रहने को अपना कोई मकान नहीं है. पति-पत्नी और दो आश्रितों के पास भी किसी प्रकार का एक छटाक जमीन का कोई टुकड़ा उनके नाम पर नहीं है. 23 अप्रैल 2019 को दायर हलफनामा और इस बार दायर हलफनामा की तुलना करने पर देखा जाता है कि 2019 में उनकी चल संपत्ति 71,40,739 रुपये और उनकी पत्नी की 35,55,915 रुपये की है, जो वर्ष 2024 में बढ़कर क्रमशः 1,26,20,204 रुपये और 78,70,382 रुपये पर पहुंची.

1:06 PM. 11 May 24 1:06 PM. 11 May

सियालदह मंडल में यातायात और पावर ब्लॉक आज से

कोलकाता. सियालदह डिवीजन पर दमदम-डानकुनी अप सीसीआर सेक्शन में ब्रिज नंबर 13 सीसीआर लाइन के रखरखाव कार्य के कारण 11 मई को रात 11.15 बजे से 12 मई तड़के 4.15 बजे तक यातायात और बिजली ब्लॉक रहेगा. पावर ब्लॉक के कारण उक्त निर्धारित अवधि में 12 मई को सियालदह स्टेशन से 32211 ईएमयू और डानकुनी स्टेशन से 32212 रद्द रहेगी. 11 मई को शनिवार को 12987 सियालदह-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस डानकुनी के बजाय नैहाटी-बंडेल के रास्ते चलेगी. 11 मई को 12377 सियालदह-न्यू अलीपुर पदातिक एक्सप्रेस डानकुनी के बजाय नैहाटी-बंडेल के रास्ते और 11 मई को ही 03187 सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस डानकुनी के बजाय नैहाटी-बंडेल के रास्ते चलेगी.

1:03 PM. 11 May 24 1:03 PM. 11 May

पुरुलिया में लापरवाह ट्रक ने 11 लोगों को मारी टक्कर

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भीषण सड़क हादसे में लापरवाह ट्रक की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई है 6 लोग घायल हुए है. यह घटना नितुरिया में पुरुलिया-बराकर राजमार्ग पर हुई .सूचना पाकर पुलिस (Police) मौके पर पहुंच परिस्थिति को नियंत्रित किया है .पुरुलिया से बराकर जाने के क्रम में भामुरिया मोड़ के पास तेज गति से आ रही एक ट्रक ने सबसे पहले यात्रियों से भरी एक टोटो को टक्कर मार दी.

12:05 PM. 11 May 24 12:05 PM. 11 May

सियालदह मंडल में यातायात और पावर ब्लॉक आज से

कोलकाता. सियालदह डिवीजन पर दमदम-डानकुनी अप सीसीआर सेक्शन में ब्रिज नंबर 13 सीसीआर लाइन के रखरखाव कार्य के कारण 11 मई को रात 11.15 बजे से 12 मई तड़के 4.15 बजे तक यातायात और बिजली ब्लॉक रहेगा. पावर ब्लॉक के कारण उक्त निर्धारित अवधि में 12 मई को सियालदह स्टेशन से 32211 ईएमयू और डानकुनी स्टेशन से 32212 रद्द रहेगी. 11 मई को शनिवार को 12987 सियालदह-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस डानकुनी के बजाय नैहाटी-बंडेल के रास्ते चलेगी. 11 मई को 12377 सियालदह-न्यू अलीपुर पदातिक एक्सप्रेस डानकुनी के बजाय नैहाटी-बंडेल के रास्ते और 11 मई को ही 03187 सियालदह-जयनगर एक्सप्रेस डानकुनी के बजाय नैहाटी-बंडेल के रास्ते चलेगी.

11:33 AM. 11 May 24 11:33 AM. 11 May

मतगणना को लेकर 16 मई को उच्च स्तरीय बैठक करेंगे मुख्य चुनाव आयोग अधिकारी

राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी 16 मई को लोकसभा चुनाव की मतगणना को लेकर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे. इस बैठक में सभी जिलाें के जिला चुनाव अधिकारी अर्थात डीएम के साथ-साथ जिलों के एडीएम, ओसी ईवीएम व ओसी इलेक्शन मौजूद रहेंगे. इस बैठक का नेतृत्व राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी आरिज आफताब करेंगे, इनके अलावा राज्य के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी समेत अन्य अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहेंगे.

11:30 AM. 11 May 24 11:30 AM. 11 May

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >