Watch Video : मुरादाबाद ईदगाह में पुलिस से उलझ गए नमाज अदा करने पहुंचे लोग

Eid Namaz : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ईदगाह में भीड़ पुलिस से उलझ गई. इसका वीडियो सामने आया है. मुरादाबाद के एसएसपी ने कहा कि इमाम से उनकी बातचीत हुई और अब स्थिति कंट्रोल में है.

Watch Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद ईदगाह में नमाज अदा करने से रोके जाने पर लोगों की पुलिस से बहस हो गई. इसका वीडियो सामने आय�� है. वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ लोग पुलिस से बहस कर रहे हैं. इस बीच कुछ लोग सामने आते हैं और भीड़ को समझाने की कोशिश करते हैं. भीड़ के बीच से आवाज आती है कि हम यहां नमाज पढ़ ने आए हैं. हम यहां लड़ने नहीं आए. बताया जा रहा है कि पुलिस ने नमाजियों को ईदगाह में जाने से रोक दिया क्योंकि अंदर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. देखें वीडियो

मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल ने कहा, “सभी जगह नमाज शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई है. पिछले 5-6 दिनों से तैयारियां चल रही थीं. नमाज अदा होने के बाद कुछ लोग ईदगाह में नमाज अदा करना चाहते थे. इमाम से उनकी बातचीत हुई और अब वे फिर से शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा कर रहे हैं. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.”

यह भी पढ़ें : Video: नक्सलियों की साजिश झारखंड में फिर नाकाम, पांच-पांच किलो के दो IED बम बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >