UP Weather Today: यूपी में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय है और मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में 8 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. प्रशासन और आम जनता दोनों की चिंताएं बढ़ी हुई हैं.

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के बीच मंगलवार को मौसम का मिजाज कई इलाकों में बदला हुआ रह सकता है.भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 8 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.वहीं, प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है. यूपी में बीते दिनों हुई बारिश और बाढ़ के बीच मौसम को लेकर चिंता अभी बनी हुई है.IMD के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश में मंगलवार को भारी बारिश हो सकती है.हालांकि, 9 सितंबर से पूर्वी यूपी के लिए किसी विशेष भारी बारिश की चेतावनी नहीं है.

पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.ऐसे में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है.खासकर निचले इलाकों और पहले से जलभराव वाले क्षेत्रों में बारिश होने पर परेशानी बढ़ सकती है.

बाढ़ प्रभावित इलाकों की बढ़ी चिंता

प्रदेश के कई हिस्सों में पहले से बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी हुई है.ऐसे में एक बार फिर बारिश होने से नदियों के जलस्तर और निचले इलाकों की स्थिति पर असर पड़ सकता है.प्रशासन और स्थानीय लोगों की नजर नदी के जलस्तर तथा बारिश की स्थिति पर बनी हुई है.

बलिया समेत कई जिलों में मौसम का असर

आईएमडी के ताजा आंकड़ों में 7 सितंबर को बलिया में 3 मिमी बारिश दर्ज की गयी.वहीं, आजमगढ़ में 1.8 मिमी और बहराइच में 32.2 मिमी बारिश दर्ज की गयी.इससे साफ है कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं.

9 सितंबर से मिल सकती है राहत

मौसम विभाग के 7 सितंबर को जारी पूर्वी यूपी के पूर्वानुमान के मुताबिक 8 सितंबर को भारी बारिश के बाद 9 सितंबर से कोई विशेष चेतावनी नहीं है.यानी अगले 24 घंटे पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण हैं.

यह भी पढ़ें:  UP Crime: बलिया में चलती ट्रेन पर पथराव, बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस में यात्री घायल, मचा हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By तिलक कुमार

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >