UP पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट सख्त, देरी न करने का आदेश, इस दिन फिर होगी सुनवाई

UP Panchayat Elections 2026: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में देरी न करने के सख्त निर्देश दिए हैं. मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे होगी.

UP Panchayat Elections 2026: उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल दशरथ यादव बनाम उत्तर प्रदेश सरकार रिट याचिका संख्या 22590/2026 पर मंगलवार को सुनवाई हुई. मामले में कोर्ट ने पंचायत चुनाव की प्रक्रिया में देरी न किए जाने को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं. मामले की अगली सुनवाई अब 7 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे होगी. अधिवक्ता रजनीश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, याचिका मंगलवार को सुनवाई के लिए लिस्टेड थी. सुबह मामले को मेंशन किए जाने के बाद कोर्ट ने सुनवाई का समय दोपहर दो बजे के बाद निर्धारित किया. इसके बाद मामले की सुनवाई शुरू हुई.

सरकारी अधिवक्ता और एमिकस क्यूरी की अनुपस्थिति में अगली तारीख

सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अधिवक्ता मनीष गोयल तथा एमिकस क्यूरी समीर शर्मा उपस्थित नहीं थे. इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख निर्धारित कर दी. अब इस मामले पर 7 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी.

पंचायत चुनाव में देरी नहीं करने का हाईकोर्ट का निर्देश

मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश पारित किया है. कोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी नहीं किए जाने को लेकर सख्त रुख अपनाया है. ऐसे में आगामी पंचायत चुनाव की समयबद्ध प्रक्रिया को लेकर इस आदेश को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस मामले का असर ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत चुनाव से जुड़ी चुनावी प्रक्रिया पर पड़ने वाले न्यायिक निर्देशों के संदर्भ में देखा जा रहा है. हालांकि, आदेश की विस्तृत प्रति सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कोर्ट ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रशासन और संबंधित पक्षों के लिए कौन-कौन से विशिष्ट निर्देश जारी किए हैं.

5 बातों में समझें पूरा मामला

1. कौन सा मामला: दशरथ यादव बनाम उत्तर प्रदेश सरकार.

2. रिट याचिका संख्या: 22590/2026.

3. कोर्ट में क्या हुआ: मामले पर मंगलवार को दोपहर दो बजे के बाद सुनवाई हुई.

4. कोर्ट का अहम निर्देश: पंचायत चुनाव में देरी नहीं करने को लेकर सख्त निर्देश पारित किए गए हैं.

5. अगली सुनवाई कब: 7 अक्टूबर 2026, दोपहर 2 बजे.

आदेश की कॉपी का इंतजार

अधिवक्ता रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश की प्रति जल्द उपलब्ध होगी. आदेश की विस्तृत कॉपी सामने आने के बाद पंचायत चुनाव को लेकर कोर्ट के निर्देशों की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की बड़ी छोटी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By तिलक कुमार

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >