10वीं पास हो या ग्रेजुएट! नौकरी चाहिए तो ये तारीख कर लें नोट, UP के इन जिले में लगेगा रोजगार मेला, जानें जरूरी बातें

UP Rojgar Mela 2026: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका! लखीमपुर खीरी में 16 सितंबर को लगने वाले रोजगार मेले में 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए अवसर हैं. 25,000 तक का वेतन मिल सकता है.

UP Rojgar Mela 2026: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं और युवतियों के लिए अपनी योग्यता दिखाने का मौका है. जिला सेवायोजन कार्यालय, लखीमपुर खीरी की ओर से 16 सितंबर 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. यह रोजगार मेला रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज में सुबह 10 बजे से शुरू होगा.

10वीं पास अभ्यर्थियों को भी मौका

इस रोजगार मेले की खास बात यह है कि इसमें केवल स्नातक युवाओं को ही नहीं, बल्कि 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए भी अवसर बताए गए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग हो सकती है. इसलिए अभ्यर्थियों को अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित पद की पात्रता और भर्ती की शर्तें जरूर जांचनी चाहिए.

25 हजार तक हो सकती है सैलरी

रोजगार मेले में शामिल होने वाली अलग-अलग नौकरियों के लिए 11,000 रुपये से लेकर 25,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलने की जानकारी सामने आई है. हालांकि, सैलरी पद, कंपनी और अभ्यर्थी की योग्यता के अनुसार अलग-अलग हो सकती है.

युवाओं के साथ युवतियां भी ले सकती हैं हिस्सा

जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आयोजित यह रोजगार मेला युवाओं के साथ युवतियों के लिए भी अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है. निजी क्षेत्र की कंपनियों और नियोक्ताओं के जरिए अलग-अलग पदों पर चयन की प्रक्रिया होने की उम्मीद है.

कब और कहां पहुंचे?

  • रोजगार मेला: 16 सितंबर 2026
  • समय: सुबह 10 बजे
  • स्थान: रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज, लखीमपुर खीरी
  • आयोजक: जिला सेवायोजन कार्यालय, लखीमपुर खीरी
  • वेतन: रिपोर्ट्स के अनुसार 11,000 से 25,000 रुपये तक प्रतिमाह
  • योग्यता: अलग-अलग पदों के अनुसार योग्यता, 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए भी अवसर

इन बातों का रखें ध्यान

रोजगार मेले में जाने वाले अभ्यर्थियों को अपनी शैक्षिक योग्यता से जुड़े दस्तावेज, पहचान पत्र, बायोडाटा और जरूरी प्रमाणपत्रों की प्रतियां साथ रखना न भूलें. सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर भी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि पंजीकरण के दौरान हाईस्कूल से लेकर उच्चतम शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता तक की जानकारी दर्ज करें. केवल उच्चतम योग्यता दर्ज करने पर कुछ ऐसी रिक्तियों के लिए आवेदन करने में परेशानी हो सकती है, जिनमें कम शैक्षिक योग्यता निर्धारित हो. साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि रोजगार मेले में शामिल प्रत्येक नौकरी की पात्रता, वेतन, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया अलग हो सकती है. इसलिए किसी भी पद के लिए आवेदन करने से पहले उसकी आधिकारिक शर्तों की जांच करना जरूरी है.

सेवायोजन पोर्टल पर भी रखें नजर

उत्तर प्रदेश के रोजगार मेले और निजी क्षेत्र की रिक्तियों की जानकारी रोजगार संगम/सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाती है. विभाग के अनुसार अभ्यर्थी पोर्टल पर उपलब्ध रिक्तियों को जनपद, शैक्षिक योग्यता और वेतन आदि के आधार पर देख सकते हैं. रोजगार मेले से संबंधित सूचना पंजीकृत अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भी भेजी जा सकती है.

Must Read: UP Petrol Diesel Rate Today: यूपी में आज इन जिलो में पेट्रोल सस्ता तो वहां डीजल महंगा, तेल भरवाने से पहले जरूर देखें अपने शहर का नया रेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >