लखनऊवासियों को नया तोहफा, 16.52 करोड़ से हो रहा मानकनगर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प

UP News: लखनऊ का मानकनगर रेलवे स्टेशन 16.52 करोड़ रुपये की लागत से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है. पुनर्विकास के बाद यात्रियों को बेहतर प्रतीक्षालय, लिफ्ट, पार्किंग और नए शौचालय जैसी सुविधाएं मिलेंगी. यह परियोजना अप्रैल तक पूरी होने की उम्मीद है.

UP News: राजधानी लखनऊ के मानकनगर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प तेजी से किया जा रहा है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 16.52 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास हो रहा है. रेलवे के अनुसार, निर्माण कार्य अगले वर्ष अप्रैल तक पूरा होने की उम्मीद है. इसके बाद यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

दो मंजिला भवन के साथ बढ़ेंगी सुविधाएं

पुनर्विकास परियोजना के तहत स्टेशन पर नया दो मंजिला भवन तैयार किया जा रहा है. इसमें आधुनिक टिकट काउंटर, बेहतर प्रतीक्षालय और यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी. रेलवे का उद्देश्य स्टेशन को अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाना है.

लिफ्ट, पार्किंग और नए शौचालय होंगे उपलब्ध

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन परिसर में पार्किंग की बेहतर व्यवस्था विकसित की जाएगी. इसके अलावा तीन नई लिफ्ट लगाई जाएंगी, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों को आने-जाने में आसानी होगी. पुरुष, महिला और दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग-अलग आधुनिक शौचालय ब्लॉक भी बनाए जा रहे हैं. साथ ही स्टेशन परिसर में अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा.

रोजाना हजारों यात्रियों को मिलेगा लाभ

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) समर्थ गुप्ता के अनुसार, परियोजना पूरी होने के बाद मानकनगर रेलवे स्टेशन का स्वरूप पूरी तरह बदल जाएगा. आधुनिक सुविधाओं से लैस यह स्टेशन यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव देगा और प्रतिदिन आने-जाने वाले हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.

Must Read- अनुदेशकों को हर महीने मिलेंगे 17,000, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ खारिज हुई UP सरकार की पुनर्विचार याचिका


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >