अमेरिका के इस मंदिर की तरह थीम पर सजेगा लखनऊ का अनोखा गणेश पंडाल, 13 हजार वर्गफीट में होगी खास तैयारी

Lucknow Ganesh Chaturthi 2026: राजधानी लखनऊ में इस बार गणेश उत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है. गोमती तट पर 14 से 25 सितंबर तक मनाए जाने वाले इस उत्सव के लिए 80 फीट ऊंचा, अमेरिका के स्वामीनारायण मंदिर की थीम पर पंडाल तैयार किया जा रहा है.

Lucknow Ganesh Chaturthi 2026: राजधानी लखनऊ में गणेश उत्सव को लेकर इस बार भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है. गोमती तट स्थित झूलेलाल घाट पर 14 से 25 सितंबर तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा. इसके लिए 13 हजार वर्गफीट में न्यू जर्सी, अमेरिका के स्वामीनारायण मंदिर की थीम पर पंडाल तैयार किया जा रहा है. इसकी ऊंचाई 80 फीट होगी और निर्माण में करीब एक लाख बांस और बल्लियों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

50 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहा पंडाल

श्री गणेश प्राकट्य कमेटी के उपाध्यक्ष और पार्षद रणजीत सिंह के मुताबिक पंडाल पर करीब 50 लाख रुपये खर्च होंगे. पंडाल पूरी तरह आकार ले चुका है और अब अंतिम चरण में मंडल शिखर बनाया जा रहा है. पंडाल को वाटरप्रूफ और वातानुकूलित रखा जाएगा. महिलाओं और पुरुषों के बैठने के लिए अलग-अलग व्यवस्था भी होगी. कोलकाता से आए करीब 60 कारीगर पिछले एक महीने से पंडाल बनाने में जुटे हैं.

सुबह 9 से रात 11 बजे तक दर्शन

कमेटी अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि भक्त ‘मनौतियों के राजा श्री गजानन’ के नाम चिट्ठी लिखकर अपनी मनोकामना भेज सकेंगे. इसके लिए रोज सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक व्यवस्था रहेगी. भक्त सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक गणपति के दर्शन कर सकेंगे. वहीं सुबह 9 बजे और शाम 6 बजे आरती होगी.

रोज होगी भजन संध्या और नृत्य नाटिका

गणेश उत्सव के दौरान रोज भजन संध्या और नृत्य नाटिका का आयोजन होगा. कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक संजय शर्मा के संगीत निर्देशन में कार्यक्रम होंगे और बाहर से आए कलाकार भी प्रस्तुति देंगे. 16 सितंबर को कोलकाता के विकास कपूर, 18 सितंबर को झारखंड के आकाश परिचय, 20 सितंबर को विनर वॉइस ऑफ इंडिया के सुमित सैनी और 22 सितंबर को महुआ टीवी के आलोक कुमार भजन सुनाएंगे.

एक करोड़ रुपये तक खर्च होने का अनुमान

कमेटी के मुताबिक पूरे गणेश उत्सव के आयोजन पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. भव्य पंडाल, धार्मिक कार्यक्रमों और कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ इस बार झूलेलाल घाट पर गणेश उत्सव को खास बनाने की तैयारी की जा रही है.

Must Read: मेरठ के युवा बताएंगे 2047 के विकसित भारत का विजन, स्कूल-कॉलेज से गांव तक चलेगा खास अभियान, जानें कितने चरणों में होगा आयोजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By खुशबू कुमारी

खुशबू कुमारी पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज, से मास कम्युनिकेशन में स्नातक किया है तथा वर्तमान में इग्नू से मास्टर ऑफ आर्ट्स (मास कम्युनिकेशन एंड डिजिटल मीडिया) की पढ़ाई कर रही हैं. उन्हें जनहित से जुड़ी खबरों, डिजिटल पत्रकारिता, समाचार लेखन, फोटोग्राफी, वीडियो एडिटिंग और ग्राफिक डिजाइन में विशेष रुचि है. वे राजनीति, शिक्षा, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों, अपराध और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर शोधपरक, तथ्यपरक और पाठकों के लिए उपयोगी डिजिटल कंटेंट तैयार करती हैं. उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय, स्पष्ट और प्रभावी जानकारी पहुंचाना है, ताकि समाचार केवल सूचना का माध्यम न होकर समाज के लिए उपयोगी साबित हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >