मेडिकल कराने पहुंचे 'हत्यारे' सिपाही को डॉक्टरों ने धुन डाला, अस्पताल में भड़का जनाक्रोश.. Video Viral

UP News: गोरखपुर में एक 10 वर्षीय बच्ची की हत्या के आरोपी सिपाही को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों और अस्पताल कर्मचारियों ने उसकी पिटाई कर दी. आरोपी को देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई.

UP News: गोरखपुर में 10 वर्षीय बच्ची की हत्या के आरोपी सिपाही अभिषेक यादव को गुरुवार को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लाया गया तो अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा. आरोपी को देखते ही कर्मचारियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी. अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आरोपी को भीड़ से बचाकर बाहर निकाला. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मेडिकल के दौरान भड़का अस्पताल स्टाफ

पुलिस आरोपी को दोपहर करीब ढाई बजे मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी. जैसे ही अस्पताल कर्मियों को पता चला कि यही वह सिपाही है जिस पर बच्ची की हत्या का आरोप है, कई डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारी आक्रोशित हो गए. देखते ही देखते उन्होंने आरोपी को घेर लिया और उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी. पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर हालात को नियंत्रित किया और आरोपी को सुरक्षित मेडिकल परीक्षण के लिए ले गई.

इसी अस्पताल से बच्ची को ले गया था आरोपी

पुलिस जांच के मुताबिक, आरोपी सिपाही ने इसी जिला अस्पताल से 10 वर्षीय बच्ची को घर छोड़ने का झांसा देकर अपने साथ बाइक पर बैठाया था. बच्ची अपनी बीमार बड़ी बहन को खाना देने अस्पताल आई थी. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी बच्ची को बाइक पर ले जाते हुए दिखाई दिया था. पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर चिलुआताल श्मशान घाट के पास बच्ची का शव बरामद किया गया. पुलिस को आशंका है कि हत्या से पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म भी किया गया हो. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व फॉरेंसिक जांच का इंतजार किया जा रहा है.

NSA लगाने और बर्खास्तगी की तैयारी

एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बर्खास्तगी की संस्तुति भेज दी गई है. उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी एक महिला से जुड़े मामले में निलंबित होकर जेल जा चुका था और बाद में उसकी सेवा बहाल हुई थी. फिलहाल इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Must Read- 4,000 में पास कराने का 'खेल' खत्म, प्रयागराज ITI परीक्षा में सॉल्वर गैंग बेनकाब, प्रिंसिपल-परीक्षा प्रभारी समेत 11 गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Komal Agarwal

कोमल अग्रवाल पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. वे डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और विभिन्न विषयों पर समाचार एवं लेख लिखती हैं. इससे पहले उन्होंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया में इंटर्नशिप एवं कार्य अनुभव प्राप्त किया है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, कंटेंट राइटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और वीडियो एडिटिंग जैसे क्षेत्रों में काम किया. उन्होंने पटना विमेंस कॉलेज से जनसंचार एवं पत्रकारिता की पढ़ाई की है. कोमल तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता में विश्वास रखती हैं तथा सरल, सटीक और प्रभावी समाचार लेखन को प्राथमिकता देती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >