UP News: सोशल मीडिया पर इन दिनों 80 के दशक का रंग फिर चढ़ता दिख रहा है. ‘80sVibes’ ट्रेंड में आम लोगों के साथ अब उत्तर प्रदेश के नेता भी खूब दिलचस्पी ले रहे हैं. एआई की मदद से तैयार की गई इन तस्वीरों में नेता पुराने दौर के फैशन और अंदाज में नजर आ रहे हैं. तस्वीर में उनका लुक पुराने दौर की याद दिलाता है. इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.
ब्रजेश पाठक का रेट्रो अंदाज
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी ‘80sVibes’ ट्रेंड में शामिल हुए. उन्होंने 80 के दशक के अंदाज वाली एआई तस्वीर शेयर की. तस्वीर में उनका लुक पुराने दौर की याद दिलाता है.
स्वतंत्र देव सिंह ने भी दिखाया 80s लुक
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी इस वायरल ट्रेंड में अपनी तस्वीर साझा की. एआई से तैयार तस्वीर में उनका अंदाज 80 के दशक की थीम पर नजर आया. सोशल मीडिया पर यह रेट्रो लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है.
अपर्णा यादव की तस्वीरों में दिखा परिवार
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने 80sVibes के तहत तीन तस्वीरें शेयर कीं. इनमें एक तस्वीर में उनके दिवंगत पति प्रतीक यादव और दोनों बेटियां नजर आ रही हैं. वहीं, दो तस्वीरों में अपर्णा यादव अकेली दिखाई दे रही हैं. तीनों तस्वीरों में 80 के दशक का रेट्रो अंदाज देखने को मिलता है.
अदिति सिंह भी हुईं ट्रेंड का हिस्सा
रायबरेली से बीजेपी विधायक अदिति सिंह ने भी 80sVibes ट्रेंड के तहत अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की. एआई से तैयार तस्वीर में उनका लुक पुराने दौर की थीम में नजर आया.
अर्चना मिश्रा ने ट्रेंड में हिस्सा लिया है
भाजपा की उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा भी ‘80s Vibes’ ट्रेंड में शामिल हो गई हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एआई-जनरेटेड तस्वीर शेयर की है. ट्रेडिशनल साड़ी में उनका लुक 80 के दशक के विंटेज अंदाज की याद दिलाता है. तस्वीर में उनका पूरा लुक पुराने दौर की सादगी और स्टाइल को दिखाता है
रामचंद्र प्रधान भी ट्रेंड में शामिल
बीजेपी एमएलसी रामचंद्र प्रधान ने भी 80sVibes ट्रेंड को अपनाया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 80 के दशक के अंदाज वाली तस्वीर शेयर की. इस तरह यूपी के कई नेता अब इस सोशल मीडिया ट्रेंड में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं.
रेट्रो लुक का यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. कई नेता AI के जरिए 80s के दौर में लौट रहे हैं. तस्वीरें खूब सुर्खियां बटोर रही हैं.
