हाथरस से बसपा के मिशन-2027 का आगाज, आज आकाश आनंद की सभा पर टिकी निगाहें

UP News: बहुजन समाज पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियों को तेज कर रही है. हाथरस जिले के सादाबाद को महत्वपूर्ण केंद्र बनाया गया है, जहां पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. यह कार्यक्रम मिशन-2027 की औपचारिक शुरुआत मानी जा रही है.

UP News: बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज करने जा रही है. इसके लिए हाथरस जिले की सादाबाद विधानसभा को महत्वपूर्ण केंद्र चुना गया है. सोमवार को यहां आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद मुख्य वक्ता होंगे. इस कार्यक्रम को बसपा के मिशन-2027 की औपचारिक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है. पार्टी पदाधिकारी सम्मेलन के जरिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की तैयारी में हैं.

बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर रहेगा जोर

आकाश आनंद पहली बार सादाबाद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वह हाथरस में एक चुनावी सभा कर चुके हैं, लेकिन इस बार उनका दौरा विधानसभा चुनाव की रणनीति से जुड़ा हुआ है. पार्टी सूत्रों के अनुसार वह कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, मतदाताओं से लगातार संपर्क रखने और स्थानीय मुद्दों पर सक्रिय रहने का संदेश दे सकते हैं. बसपा युवाओं को सक्रिय करने पर जोर देगी.

उत्सव गार्डन में हजारों कार्यकर्ता पहुंचे

सम्मेलन के लिए सादाबाद के उत्सव गार्डन में तैयारियां पूरी की जा रही हैं. सुबह 11 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम के लिए लगभग 2200 वर्ग गज में पंडाल बनाया गया है. मंच, प्रवेश द्वार, बैठने की व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर ने करीब 10 हजार कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना जताई है. इसके लिए पार्टी की टीमें गांवों में संपर्क कर रही हैं.

पश्चिमी यूपी में पुराने जनाधार को फिर सक्रिय करने की कवायद

रविवार को पूर्व सांसद और अलीगढ़ मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी बाबू मुनकाद अली ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने पंडाल, मंच, प्रवेश मार्ग और बैठने की व्यवस्थाओं को देखा तथा पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. पार्टी सम्मेलन को केवल कार्यकर्ता बैठक तक सीमित नहीं रखना चाहती. इसके जरिए वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने पुराने प्रभाव वाले क्षेत्रों में संगठन को दोबारा सक्रिय करने की कोशिश कर रही है. हाथरस बसपा की महत्वपूर्ण जमीन रहा है.

संभावित प्रत्याशी की घोषणा को लेकर बढ़ी राजनीतिक हलचल

सम्मेलन की सबसे बड़ी राजनीतिक चर्चा सादाबाद से संभावित प्रत्याशी के नाम को लेकर है. पार्टी के भीतर डॉ. अविन शर्मा का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है. हालांकि बसपा ने अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. ऐसे में कार्यकर्ताओं और स्थानीय राजनीति की नजर आकाश आनंद के संबोधन पर टिकी है. माना जा रहा है कि वह चुनावी दिशा स्पष्ट करने के साथ उम्मीदवार को लेकर भी कोई संकेत दे सकते हैं.

यह भी देखे : हर-हर महादेव के जयघोष से शिवमय हुआ प्रयागराज का दशाश्वमेध घाट,शिव भक्तों ने की सुख-शांति की कामना


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नटवर कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >