घर में सो रही थी मां , नशे में पहुंचा बेटा... फिर हुआ कुछ ऐसा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

UP Crime News: हाथरस में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. नशे की हालत में 25 वर्षीय बेटे पर अपनी 63 वर्षीय मां से दुष्कर्म का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के हाथरस से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. जहां सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 25 वर्षीय युवक पर नशे की हालत में अपनी 63 वर्षीय मां के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप है. घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है.

बड़े बेटे की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के बड़े बेटे की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. FIR में दर्ज जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे की बताई गई है. उस समय महिला घर के अंदर सो रही थी.

नशे की हालत में घर पहुंचने का आरोप

आरोप है कि 25 वर्षीय युवक नशे की हालत में घर पहुंचा था. इसके बाद उसने अपनी मां के साथ जबरन दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया. घटना सामने आने के बाद परिवार की ओर से पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया

सिकंदराराऊ के सीओ अमित पाठक ने बताया कि बड़े बेटे की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है. और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

कानपुर में भी सामने आया था रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला

इससे पहले उत्तर प्रदेश के कानपुर से भी रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया था. वहां एक 15 वर्षीय नाबालिग ने अपने सगे मामा और उसके ड्राइवर साथी पर कथित तौर पर गैंगरेप का आरोप लगाया था. शिकायत के अनुसार, आरोपी मामा नाबालिग को बहला-फुसलाकर एक ट्रक में ले गया था. आरोप है कि ट्रक में मामा और उसके ड्राइवर सहयोगी ने उसके साथ गैंगरेप किया. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट का भी आरोप लगाया गया था. बताया गया कि अपनी जान बचाने के लिए नाबालिग ने बाद में ट्रक से छलांग लगा दी थी.

Also Read:1 लाख युवाओं को नौकरी देगी योगी सरकार, भर्ती को लेकर बड़ा ऐलान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By लक्की कुमारी

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >