UP Bulldozer Action: दुष्कर्म आरोपी मुईद खान के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पर चला बुलडोजर, मिट्टी में मिल गई करोड़ों की संपत्ति

UP Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई जारी है. दुष्कर्म के आरोपी मुईद खान की करोड़ों की संपत्ति मिट्टी में मिल गई.

UP Bulldozer Action: अयोध्या जिला प्रशासन ने समाजवादी पार्टी (सपा) के स्थानीय नेता और हाल के सामूहिक बलात्कार मामले के आरोपी मुईद खान के ‘शॉपिंग कॉम्प्लेक्स’ पर गुरुवार को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करवा दिया.

आरोपी के कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त करने से पहले बड़ी संख्या में सुरक्षा बल किए गए थे तैनात

सोहवल के उपजिलाधिकारी ए के सैनी ने बताया कि भदरसा कस्बे में दोपहर करीब डेढ़ बजे बुलडोजर ने ‘कॉम्प्लेक्स’ को गिराना शुरू किया. उन्होंने कहा, मुईद खान का ‘शॉपिंग कॉम्प्लेक्स’ सरकारी जमीन पर बना था, इसलिए अनधिकृत इमारत को गिराने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार ‘कॉम्प्लेक्स’ खाली था और बुलडोजर की कार्रवाई से पहले उसमें संचालित की जा रही एक राष्ट्रीयकृत बैंक की शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया था. उन्होंने बताया कि ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान पूरे भदरसा कस्बे में कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

क्या है मामला

अयोध्या पुलिस ने इसी साल 30 जुलाई को जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा कस्बे में बेकरी चलाने वाले स्थानीय सपा नेता मुईद खान और उसके कर्मचारी राजू को 12 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया था. पुलिस के मुताबिक मुईद और राजू ने दो महीने पहले नाबालिग से दुष्कर्म किया था और इस कृत्य की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की थी. यह घटना तब सामने आई जब मेडिकल जांच में लड़की गर्भवती पाई गई. अयोध्या जिला प्रशासन ने तीन अगस्त को खान की बेकरी को भी ध्वस्त कर दिया था. जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह के मुताबिक मुईद की बेकरी एक तालाब की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी.

ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >