शताब्दी एक्सप्रेस पर फेंके गए पत्थर, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत थे सवार

यूपी के फिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव की खबर है. इस ट्रेन में संघ प्रमुख मोहन भागवत भी सवार थे. ट्रेन की खिड़की का शीशा पथराव की वजह से टूट गया.

फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार (11 जून) शाम लखनऊ-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पर एक अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर फेंक दिया. ट्रेन में उस समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)  प्रमुख मोहन भागवत भी सफर कर रहे थे. घटना में एक कोच की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार शाम करीब 7:45 बजे इटावा-टुंडला रेलखंड पर पेमेश्वर गेट पुल के पास हुई. इसी दौरान 12003 अप शताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर फेंक दिया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मोहन भागवत सुरक्षित हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि भागवत इस ट्रेन में कानपुर से यात्रा कर रहे थे और वह ई1 कोच में सवार थे. उन्हें किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ. वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं. पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >