राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन के लिए पूर्व IG को भेजा कॉल लेटर, अमिताभ ठाकुर ने भरा गूगल फार्म

Ayodhya Ram Mandir: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है. अमिताभ ठाकुर सहित सभी अभ्यर्थियों को विस्तृत ऑनलाइन मूल्यांकन प्रपत्र भेजा गया है. ट्रस्ट की ओर से आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2026 है.

Ayodhya Ram Mandir: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. ट्रस्ट ने सभी अभ्यर्थियों को विस्तृत ऑनलाइन मूल्यांकन प्रपत्र (Google Form) भेजा है, जिसमें नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक अनुभव, प्रबंधन कौशल, संस्थागत दृष्टि, नैतिक मूल्यों और सामाजिक-आध्यात्मिक प्रतिबद्धता से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न शामिल हैं. आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व अमिताभ ठाकुर ने बताया कि उन्हें भी ट्रस्ट की ओर से यह मूल्यांकन प्रपत्र प्राप्त हुआ है. उन्होंने निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक जानकारियां भरकर आवेदन ट्रस्ट को भेज दिया है. ट्रस्ट की ओर से आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2026 की रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है.


राम मंदिर ट्रस्ट द्वारा भेजा गया गूगल फार्म

नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमता का हो रहा आकलन

ट्रस्ट द्वारा भेजे गए मूल्यांकन प्रपत्र में अभ्यर्थियों की नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक अनुभव, संस्थान संचालन की समझ, निर्णय लेने की क्षमता, नैतिक आचरण और धार्मिक-सामाजिक दृष्टिकोण का विस्तृत मूल्यांकन किया जा रहा है. माना जा रहा है कि इसी आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन आगे की प्रक्रिया के लिए किया जाएगा.

पारदर्शी और योग्यता आधारित चयन की दिशा में सकारात्मक पहल

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इस तरह का विस्तृत मूल्यांकन प्रपत्र चयन प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और योग्यता-आधारित बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है. उन्होंने उम्मीद जताई कि ट्रस्ट CEO का चयन पूरी निष्पक्षता और वस्तुनिष्ठता के साथ करेगा, जिससे संस्था को एक सक्षम प्रशासनिक नेतृत्व मिल सकें. राम मंदिर के संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से ट्रस्ट द्वारा CEO की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की गई है. ऐसे में यह मूल्यांकन चरण चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: हाथ में कुल्हाड़ी लेकर DM ऑफिस पहुंचा फरियादी, सन्नी देओल के डायलॉग से अधिकारियों को दी चेतावनी, VIDEO वायरल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Tilak Kumar

तिलक कुमार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है. अमर उजाला, प्रभात खबर, जनसंदेश टाइम्स और राष्ट्रीय सहारा जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में क्राइम रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं. अपराध, राजनीति और हाइपरलोकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. मैदानी रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण और प्रभावशाली खबरों को पाठकों तक पहुंचाया है. जमीनी मुद्दों की गहरी समझ और तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग उनकी पहचान रही है. वर्तमान में वह प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन और रिपोर्टिंग कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >