UP Weather Live: यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला फिर होगा शुरू, जानें किन जनपदों को लेकर अलर्ट है जारी

UP Weather Live: उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है. बीते दिनों कई जनपदों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि होने से पारा तेजी से गिरा. प्रदेश के कई जनपदों में गुरुवार को भी बादल छाए हुए हैं. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में ये बदलाव देखने को मिला है. इसकी वजह से बीते कुछ दिनों तक जहां लू के थपेड़े चल रहे थे, वहीं अब मई के पहले सप्ताह तक इससे निजात मिलेगी. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 26 अप्रैल से 1 मई के बीच अधिकतम तापमान 31 डिग्री से 37 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री के बीच रहेगा.

Live Updates
3:08 PM. 27 Apr 23 3:08 PM. 27 Apr

UP Weather Live: दो मई तक चक्रवाती हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ का रहेगा असर

मौसम ​वैज्ञानिकों के मुताबिक चक्रवाती हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता फिलहाल दो मई तक जारी रहने की संभावना है. अगले चौबीस से अड़तालीस घंटे में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा. राज्य के कुछ हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और ओले पड़ने की संभावना है. इसके बाद धूप और गर्मी का असर देखने को मिलेगा.

3:08 PM. 27 Apr 23 3:08 PM. 27 Apr

UP Weather Live: अधिकतम तापमान पांच डिग्री तक की गिरावट

यूपी में एनसीआर के इलाके में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. हालांकि पहले से ही राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान का ग्राफ नीचे चला गया है. इस महीने के मध्य में जहां पारा 45 डिग्री पहुंचने के करीब था, वहीं अब ये 40 डिग्री से नीचे चला गया है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 29 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में तीन से पांच और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है.

3:08 PM. 27 Apr 23 3:08 PM. 27 Apr

UP Weather Live: यूपी में 2 मई तक तेज हवाओं और बारिश का मौसम

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को पश्चिमी यूपी में मौसम में उलटफेर के बाद 28 अप्रैल को लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी. इसके बाद 29 अप्रैल से लेकर 2 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है.

3:08 PM. 27 Apr 23 3:08 PM. 27 Apr

UP Weather Live: पश्चिमी क्षेत्र में आंधी और बारिश के आसार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक गुरुवार को राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में आंधी और बारिश के आसार हैं. ये स्थिति इस महीने के अंत से लेकर मई की शुरुआत तक बनी रहेगी. मौसम में हुए बदलाव का पश्चिमी यूपी में ज्यादा असर देखने को मिलेगा. मई के पहले हफ्ते तक कई जनपदों में बारिश, आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

3:08 PM. 27 Apr 23 3:08 PM. 27 Apr

UP Weather Live: यूपी में आज आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर आंधी और बरसात की स्थिति बन रही है. देश के कई राज्यों के साथ यूपी में भी गुरुवार को विक्षोभ परिवर्तन और चक्रवाती हवाओं के कारण आंधी, बारिश की संभावना है. अगले कुछ दिनों तक मौसम की ​ऐसी स्थिति बनी रहेगी.

2:55 PM. 26 Apr 23 2:55 PM. 26 Apr

UP Weather Live: यूपी में गुरुवार को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में गुरुवार को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश, गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, जबकि पूर्वांचल में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा.

2:55 PM. 26 Apr 23 2:55 PM. 26 Apr

UP Weather Live: न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक जाने की संभावना

कुछ दिनों पहले तक अप्रैल में जहां लोग लू के थपेड़ों से परेशान थे, वहीं अब अचानक हुए बदलाव के कारण रात के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली. न्यूनतम पारा अप्रैल के पहले हफ्ते के बराबर लगभग 16.5 डिग्री चला गया. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 26 अप्रैल से 1 मई के बीच अधिकतम तापमान 31 डिग्री से 37 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री के बीच रहेगा.

8:33 AM. 26 Apr 23 8:33 AM. 26 Apr

UP Weather Live: मई के पहले सप्ताह तक गर्मी से राहत

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अप्रैल के इस आखिरी सप्ताह से लेकर मई का पहला हफ्ता लोगों को राहत देने वाला होगा. बीते दिनों जिस तरह लोग लू के कहर से जूझ रहे थे, फिलहाल उससे पूरी तरह राहत मिलेगी. धूप के बीच बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है. विक्षोभ परिवर्तन के कारण मौसम में नमी का एहसास भी बना रहेगा.

6:17 AM. 26 Apr 23 6:17 AM. 26 Apr

UP Weather Live: लखनऊ में चलेंगी तेज हवाएं

राजधानी लखनऊ में पश्चिमी विक्षोभ के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है. बुधवार सुबह की शुरुआत नम मौसम के साथ हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. जबकि न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. साथ ही हवा 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की पूर्वानुमान है.

12:28 PM. 25 Apr 23 12:28 PM. 25 Apr

UP Weather Live: पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती हवाओं का रहेगा असर

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के रूप में देखा जा रहा है. एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश पर बना हुआ है. एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तमिलनाडु पर बना हुआ है. एक ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश से दक्षिण तमिलनाडु तक जा रही है. इससे मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है. प्रदेश में मंगलवार को भी कहीं हल्की से तो कहीं तेज बारिश की संभावना है.

12:28 PM. 25 Apr 23 12:28 PM. 25 Apr

UP Weather Live: यूपी के प्रमुख शहरों में मंगलवार को तापमान की स्थिति

प्रदेश के प्रमुख शहरों में आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, आगरा में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, कानपुर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री, वाराणसी में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की संभावना है.

12:28 PM. 25 Apr 23 12:28 PM. 25 Apr

UP Weather Live: यूपी में लू के थपेड़ों से पूरी तरह राहत

उत्तर प्रदेश के मौसम में उठापटक का सिलसिला जारी है. पिछले कुछ दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के कारण लू के थपेड़ों से जहां पूरी तरह राहत मिल गई है, वहीं बारिश, ओलावृष्टि और आंधी की वजह से मौसम ने यू टर्न ले लिया है. प्रदेश में सोमवार को कई हिस्सों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई. वहीं मंगलवार को भी कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

12:28 PM. 25 Apr 23 12:28 PM. 25 Apr

UP Weather Live: लखनऊ में सुबह हवाओं ने कराया हल्की ठंड का एहसास

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार को भी मौसम में देखने को मिला. लखनऊ और आसपास के जनपदों में मंगलवार सुबह हवाओं के कारण हल्की ठंड का एहसास बना रहा और पारे में गिरावट दर्ज की गई. आसमान साफ है. लेकिन, बारिश के बाद गर्मी के तेवर कमजोर हुए हैं. आज जनपद में हल्की बारिश, तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

12:28 PM. 25 Apr 23 12:28 PM. 25 Apr

UP Weather Live: अधिकतम तापमान में गिरावट

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधि​कतम तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी और बारिश की स्थिति बनी हुई है. लखनऊ से लेकर पूर्वांचल और एनसीआर तक के मौसम में बदलाव देखने को मिला है. इस पूरे सप्ताह में लोगों को गर्मी से पूरी तरह निजात मिलेगी.

12:28 PM. 25 Apr 23 12:28 PM. 25 Apr

UP Weather Live: नोएडा, गाजियाबाद और करीब के इलाकों में बारिश के आसार

यूपी में सोमवार को नोएडा और गाजियाबाद में बदले मौसम का असर दिख रहा है. हवाओं के चलने के कारण बारिश की स्थिति बनी हुई है. धूप के तेवर कमजोर हैं. सोमवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. नोएडा, गाजियाबाद, एनसीआर के अन्य इलाके और पश्चिमी यूपी में 30 अप्रैल को गरज के साथ बारिश की संभावना है. इसके बाद 3 मई को भी बारिश हो सकती है.

12:28 PM. 25 Apr 23 12:28 PM. 25 Apr

UP Weather Live: पूर्वी यूपी में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक 27 अप्रैल तक तापमान में अच्छी गिरावट देखने को मिलेगी. लखनऊवासियों के लिए मौसम के लिहाज ये दिन काफी अच्छे रहेंगे. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण राज्य में कई जगह बारिश हुई, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है.

12:28 PM. 25 Apr 23 12:28 PM. 25 Apr

UP Weather Live: यूपी में सोमवार को मौसम सुहाना

यूपी में सोमवार को मौसम सुहाना बना हुआ है. लखनऊ सहित अधिकांश जनपदों में हवाएं चलने के कारण पारे में गिरावट दर्ज की गई है. इसके अलावा बादलों के छाए रहने की वजह धूप के तेवर ढीले हैं.

12:28 PM. 25 Apr 23 12:28 PM. 25 Apr

UP Weather Live: गोरखपुर में होगी बारिश

गोरखपुर में बादलों ने आसमान में अपना डेरा डाल दिया. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि गोरखपुर और आसपास के जिलों में वर्षा की वायु मंडली परिस्थितियां तैयार हो गई हैं. सोमवार को जिले में कुछ स्थानों पर तेज हवा और गरज चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है. वहीं कुछ जगहों पर बूंदाबांदी तो कुछ जगहों पर 5 से 10 मिलीमीटर तक वर्षा हो सकती है.

12:28 PM. 25 Apr 23 12:28 PM. 25 Apr

UP Weather Live: यूपी में 28 अप्रैल तक बारिश आंधी का रहेगा मौसम

यूपी में मौसम में बदलाव का ​सिलसिला जारी है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 28 अप्रैल तक आंधी और बारिश की संभावना है. प्रदेश में सोमवार को लखनऊ, कानपुर, रायबरेली, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मीरजापुर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा और आगरा में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है. इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

12:28 PM. 25 Apr 23 12:28 PM. 25 Apr

UP Weather Live: 15 जनपदों में आंधी बारिश को लेकर येलो अलर्ट

यूपी में मौसम का बदलाव लोगों को राहत देने वाला साबित हुआ है. रविवार को 15 से ज्यादा जनपदों में आंधी-बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई. सोमवार को भी इसी तरह मौसम रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज समेत 15 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. अगले पांच दिनों तक प्रदेश के मौसम में ऐसा ही उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.

UP Weather Forecast: यूपी में बारिश-हवाओं ने लू को दूर भगाया, 5 डिग्री तक नीचे गिरा पारा, इस हफ्ते मिलेगी राहत

12:28 PM. 25 Apr 23 12:28 PM. 25 Apr

UP Weather Live: लखनऊ में हल्की धूप के साथ चल रही हवाएं

लखनऊ में सोमवार सुबह से मौसम में रविवार की बारिश का असर देखा जा रहा है. हल्की धूप के साथ हवाएं चल रही हैं.

12:28 PM. 25 Apr 23 12:28 PM. 25 Apr

UP Weather Live: लखनऊ में आसमान में छाए हल्के बादल

लखनऊ में सोमवार सुबह आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं. रविवार को हुई बारिश का असर सुबह देखने को मिला. आमतौर पर सुबह से ही जहां गर्मी का एहसास होने लगता है, वहीं सोमवार को इससे राहत मिलती नजर आई.

12:28 PM. 25 Apr 23 12:28 PM. 25 Apr

Lucknow Weather Update Video: लखनऊ में बारिश के बाद गर्मी से राहत, पारा गिरा, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

UP Weather Live: यूपी में बारिश और हवाओं ने गिराया पारा, गर्मी के तेवर पड़े ढीले

उत्तर प्रदेश में रविवार को हुई बारिश का असर सोमवार को भी देखने को मिला. अधिकांश जनपदों में रविवार रात पारा गिरने से हल्की ठंड का एहसास बना रहा. सोमवार सुबह की शुरुआत नम मौसम से हुई. प्रदेश के कई जनपदों में आज भी आंधी, बरसात के आसार हैं.

12:28 PM. 25 Apr 23 12:28 PM. 25 Apr

UP Weather Live: लखनऊ में मौसम हुआ सुहावना

लखनऊ में मौसम सुहावना हो गया है. रविवार 23 अप्रैल 2023 को राजधानी में आसमान में काले घने बादल छा गए हैं.

12:28 PM. 25 Apr 23 12:28 PM. 25 Apr

UP Weather Live: लखनऊ में बदला मौसम

यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. सुबह से लेकर 1 बजे तक तेज धूप निकली हुई थी. लेकिन आसमान में बादल छा गए हैं.

2:01 PM. 23 Apr 23 2:01 PM. 23 Apr

लखनऊ मे रविवार को भीषण गर्मी

लखनऊ में रविवार को दोपहर 1 बजे से पहले ही भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. यहां तेज धूप निकली हुई है.

2:01 PM. 23 Apr 23 2:01 PM. 23 Apr

आगरा में भीषण गर्मी से शहरवासियों को मिली राहत, हल्की बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलना शुरू

आगरा में भीषण गर्मी से शहरवासियों को राहत मिली है. मौसम ने करवट ले ली है. तापमान में गिरावट आई है. बीती रात हल्की बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलना शुरू हो गई है. आगरा में पिछले कई दिनों से पारा 42 डिग्री के पार चल रहा था. बदले मौसम से शहरवासियों , किसानों और पर्यटको को राहत मिली.

2:01 PM. 23 Apr 23 2:01 PM. 23 Apr

यूपी के बांदा में बारिश का अलर्ट

यूपी के बांदा में अगले 24 घंटे में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

2:01 PM. 23 Apr 23 2:01 PM. 23 Apr

लखनऊ में मौसम कैसा रहेगा

लखनऊ में अभी कुछ दिनों से दिन में तेज धूप रहती है, लेकिन शाम होती ही यहां आसमान में बादल छा जाते हैं. यहां के लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल रही है.

2:01 PM. 23 Apr 23 2:01 PM. 23 Apr

गोरखपुर में भीषण गर्मी

यूपी के गोरखपुर में भीषण गर्मी पड़ने वाली है. मौसम विभाग की माने तो आज यानी रविवार को भी यहां के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. गोरखपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

2:01 PM. 23 Apr 23 2:01 PM. 23 Apr

वाराणसी में मौसम

वाराणसी यानी काशी में लोगों को आज गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. वाराणसी में रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

2:01 PM. 23 Apr 23 2:01 PM. 23 Apr

यूपी के इन जिला में 24 घंटे के अंदर गरज के बारिश

केंद्र लखनऊ ने मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके अनुसार 23 अप्रैल से की सुबह साढ़े आठ बजे से 24 अप्रैल की सुबह साढ़े आठ बजे तक 28 जिला में बारिश हो सकती है. जिसमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी,, प्रतापगढ़, सोनभद्र, इटावा, औरैया, जालौन, महोबा, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, एस आर नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, मैनपुरी प्रयागराज और फतेहपुर शामिल है.

2:01 PM. 23 Apr 23 2:01 PM. 23 Apr

मेरठ का मौसम

मेरठ में रविवार को मौसम सुहावना रहेगा. यहां अधिकत तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

2:01 PM. 23 Apr 23 2:01 PM. 23 Apr

नोएडा में आज का मौसम

यूपी के नोएडा में रविवार को मौसम सुहावना रहने वाला है. यहां धूप के बीच में आसमान में बादल छाए रहेंगे. नोएडा में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

2:01 PM. 23 Apr 23 2:01 PM. 23 Apr

कानपुर मौसम

यूपी के कानपुर में 23 अप्रैल दिन रविवार को मौसम साफ रहेगा. पूरे दिन धूप खिली रहेगी. शाम होती ही कानपुर में आज मौसम सुहावना हो जाएगा. यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

2:01 PM. 23 Apr 23 2:01 PM. 23 Apr

लखनऊ का मौसम

लखनऊ में रविवार को सुबह से धूप निकली हुई है. हालांकि अभी यहां बारिश होने की कोई संभावना नहीं है.

5:49 AM. 24 Apr 23 5:49 AM. 24 Apr

लखनऊ में रविवार को 37 डिग्री पारा रहने की उम्मीद

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी के सितम के बाद मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखा जा रहा है. कुछ दिन पहले तक प्रदेश में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था. अब बारिश और ओलावृष्टि से पारा नीचे लुढ़का है. प्रदेश में 24 अप्रैल तक कई जगह बारिश, गरज चमक के साथ छीटें की स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग ने कई जनपदों में बारिश की संभावना जताई है. लखनऊ और आसपास के जनपदों में रविवार को अधिकतम तापमान 37 डिगी और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने की संभावना है.

11:26 PM. 22 Apr 23 11:26 PM. 22 Apr

अधिकतम तापमान में गिरावट से गर्मी के तेवर हुए कमजोर

उत्तर प्रदेश के मौसम में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर देखने को मिला है. राज्य के सभी प्रमुख जनपदों में इस वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. अधिकांश जगह बादल छाए रहने और हवाओं के के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला है. कई जनपदों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

11:39 AM. 22 Apr 23 11:39 AM. 22 Apr

लखनऊ में तेज धूप

लखनऊ में सुबह के 11 बजे के पहले तेज धूप निकली हुई है. मौसम विभाग की माने तो राजधानी में भीषण गर्मी पड़ने वाली है.

11:39 AM. 22 Apr 23 11:39 AM. 22 Apr

गोरखपुर और देवरिया का मौसम

मौसम विभाग ने यूपी के गोरखपुर और देवरिया में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

11:39 AM. 22 Apr 23 11:39 AM. 22 Apr

यूपी की इन जिलों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी

मौसम विभाग द्वारा यूपी के बहराइच, सीतापुर, हरदोई, सहारनपुर, रामपुर, पीलीभीत, संभल में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

11:39 AM. 22 Apr 23 11:39 AM. 22 Apr

पूर्वांचल में कब होगी बारिश

यूपी में लगातार मौसम के मिजाज में बदलाव जारी है. मौसम विभाग द्वारा बताया गया कि अगले 24 और 25 अप्रैल को लखनऊ समेत पूर्वांचल के कुछ जिलों में तेज बारिश होने की पूरी उम्मीद है.

11:39 AM. 22 Apr 23 11:39 AM. 22 Apr

उत्तर प्रदेश में बारिश कब होगी 2023

उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार यूपी में जून के महीने में लगातार करीब आठ दिन झमाझम बारिश होने की संभावना है.

11:39 AM. 22 Apr 23 11:39 AM. 22 Apr

लखनऊ में बारिश कब होगी 2023

लखनऊ में बारिश 22 और 23 अप्रैल को बारिश की संभावना है. हालांकि पूरे दिन यहां तेज धूप निकली रहेगी. लेकिन शाम होते ही मौसम सुहावना हो जाएगा.

11:39 AM. 22 Apr 23 11:39 AM. 22 Apr

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हुई है. वहीं कुछ हिस्सों में गर्मी बढ़ गई है. शुक्रवार को यूपी के बांद और झांसी समेत एटा में जबकर बारिश हुई. साथ ही ओले भी गिरे.

11:39 AM. 22 Apr 23 11:39 AM. 22 Apr

यूपी के इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

यूपी में कुछ जगहों पर रात में बारिश और ओले गिरे. जिससे तापमान में गिराटव दर्ज की गई. मौसम विभाग ने बाराबंकी समेत अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, जौनपुर, कुशीनगर, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ और संतकबीर नगर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की माने तो आज यानी शुक्रवार को इन जगहों पर बारिश हो सकती है.

11:39 AM. 22 Apr 23 11:39 AM. 22 Apr

गाजियाबाद का मौसम

यूपी के गाजियाबाद जिले में शनिवार को मौसम साफ रहेगा. पूरे दिन धूप खिली रहेगी. शाम होते ही बारिश हो सकती है. आज गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

11:39 AM. 22 Apr 23 11:39 AM. 22 Apr

लखनऊ में नहीं होगी बारिश

मौसम विभाग की माने तो राजधानी लखनऊ में शनिवार को बारिश नहीं होगी. हालांकि पूरे दिन तेज हवाएं चलेंगी.

11:39 AM. 22 Apr 23 11:39 AM. 22 Apr

गोरखपुर का मौसम

यूपी के गोरखपुर में शनिवार को मौसम पूरे दिन मौसम साफ रहेगा. प्रदेश में कई हिस्सों में बारिश और ओले गिरने से यहां मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि गोरखपुर का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

6:17 AM. 22 Apr 23 6:17 AM. 22 Apr

नोएडा का मौसम

नोएडा में शनिवार को मौसम साफ रहेगा. यूपी के कई हिस्सों में देर रात को बारिश और ओले गिरने में मौसम में बदलाव हुआ है. आज नोएडा में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

6:17 AM. 22 Apr 23 6:17 AM. 22 Apr

लखनऊ का तापमान

लखनऊ में शनिवार सुबह से धूप के साथ ठंडी हवाएं चल रही हैं. मौसम विभाग की माने तो यूपी की राजधानी में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

6:17 AM. 22 Apr 23 6:17 AM. 22 Apr

झांसी में गिरे ओले

झांसी के मोंठ तहसील के लोहागढ़ गांव में जमकर ओले गए. ओले बरसने से गेहूं की फसल खराब हो गई.

6:17 AM. 22 Apr 23 6:17 AM. 22 Apr

यूपी के बांदा में बारिश

उत्तर प्रदेश के बांदा में शुक्रवार को जमकर बारिश हुई है. इसके साथ ही ओलावृष्टि हुई है. जिससे किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है.

6:17 AM. 22 Apr 23 6:17 AM. 22 Apr

लखनऊ का मौसम

यूपी की राजधानी लखनऊ में शनिवार को सुबह से ठंडी हवाएं चल रही हैं. उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार रात बारिश हुई है. जिसके कारण प्रदेश में मौसम सुहावना हुआ है.

1:24 AM. 22 Apr 23 1:24 AM. 22 Apr

रात के तापमान में गिरावट

यूपी में कई जगह मौसम में बदलाव के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. हवाएं चलने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं जिन ​इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि हुई है, वहां न्यूनतम तापमान में अन्य स्थानों की अपेक्षा पारे में ज्यादा गिरावट देखने को मिली है.

8:48 PM. 21 Apr 23 8:48 PM. 21 Apr

कई जनपदों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने प्रदेश के गोरखपुर, महराजगंज, गाजीपुर, बलिया, बस्ती, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बंदायूं सोनभद्र, चंदौली में बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है.

8:48 PM. 21 Apr 23 8:48 PM. 21 Apr

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम

यूपी में पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर मौसम में बड़े बदलाव की वजह बना है. इस कारण कई जगह झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली. मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवातीय बदलाव से कुछ जगह ओले गिरे और बारिश हुई.

8:48 PM. 21 Apr 23 8:48 PM. 21 Apr

यूपी के कई हिस्सों में बदला मौसम, बारिश के बाद गिरे ओले, तापमान में गिरावट

यूपी में शुक्रवार को दोपहर बाद कई जगह मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला. जालौन और मैनपुरी में ओलावृष्टि हुई और कई जगह बारिश की वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिली.

2:55 PM. 21 Apr 23 2:55 PM. 21 Apr

हवाओं के चलने का मौसम पर पड़ा असर मिली राहत

मौसम के इस बार कई रूप देखने को मिल रहे हैं. पहाड़ों से लेकर मैदान तक मौसम का अंदाज इस बार पूरी तरह अलग है. कहीं बर्फबारी हो रही है तो कहीं चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल हैं. उत्तर प्रदेश में अप्रैल का महीना गर्मी के लिहाज से बेहद बेहाल करना वाला साबित हुआ है. लू के थपेड़ों ने प्रदेश के अधिकांश हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया और अधिकतम पारा लगभग 45 डिग्री पहुंचने के करीब है. इस बीच पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से कुछ जगह हल्की बारिश हुई, वहीं हवाओं के चलने का भी मौसम पर असर पड़ा है.

2:55 PM. 21 Apr 23 2:55 PM. 21 Apr

आगरा में जानें मौसम की स्थिति

ताजनगरी आगरा में दिन में अधिकतम तापमान 35 डिग्री बना हुआ है. पश्चिम विक्षोभ के कारण 17 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है.

2:55 PM. 21 Apr 23 2:55 PM. 21 Apr

कई जनपदों में छाए रहेंगे बादल

पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिला है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में शुक्रवार को लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और मेरठ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. वहीं आगरा, बरेली, गाजियाबाद और नोएडा में आसमान साफ रहेगा.

2:55 PM. 21 Apr 23 2:55 PM. 21 Apr

गोरखपुर के मौसम में भी बदलाव

गोरखपुर के मौसम में भी बदलाव का असर देखने का मिला है. दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री है, वहीं हवाओं के कारण तापमान में असर पड़ने की संभावना जताई गई है.

2:55 PM. 21 Apr 23 2:55 PM. 21 Apr

कानपुर में धूप संग बादलों की आंखमिचौली

कानपुर के मौसम में शुक्रवार को बदलाव देखने को मिल रहा है. सुबह धूप की मौजूदगी में बादलों की आवाजाही बनी हुई है और 22 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं ने लोगों को राहत दी है.

2:55 PM. 21 Apr 23 2:55 PM. 21 Apr

लखनऊ में धूप के बीच बादलों की आवाजाही

पहाड़ों में मौसम में बदलाव का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिला है. लखनऊ में शनिवार को गर्मी के तेवर कमजोर हुए हैं. धूप के बीच बादलों की आवाजाही बनी हुई है.

8:38 AM. 21 Apr 23 8:38 AM. 21 Apr

पश्चिमी विक्षोभ से मिली राहत, अब 6 मई से 3 जून तक नौतपा में गर्मी दिखाएगी तेवर

यूपी में आने वाले दिनों में गर्मी का और ज्यादा कहर देखने को मिलेगा. इस साल नौतपा 26 मई से 3 जून तक रहेगा. सूर्य जेष्ठ माह में 25 मई की रात 9:30 बजे कृतिका नक्षत्र अश्वनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसलिए नौतपा का प्रभाव अगले दिन सूर्योदय के साथ शुरू होगा, जो 3 जून तक रहेगा. इन 9 दिनों तक धरती पर सूर्य की किरणें सीधे पड़ेगी, जिससे गर्मी ज्यादा असर दिखाएगी. हालांकि आखिरी दो दिनों में लोगों को राहत मिलने की संभावना है.

7:22 AM. 21 Apr 23 7:22 AM. 21 Apr

पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश से बदला मौसम

मौसम में बदलाव के कारण प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ीं. वहीं राज्य के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर गर्मी का प्रकोप देखने को मिला. आगरा और मेरठ मंडल में दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई, जबकि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में तापमान में बहुत बड़ा बदलाव नहीं देखा गया.

6:20 AM. 21 Apr 23 6:20 AM. 21 Apr

यूपी में गर्मी का कहर जारी

यूपी के कई हिस्सों में गर्मी का कहर जारी है. हमीरपुर और प्रयागराज में पारा 44.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. वहीं, कुशीनगर में 44.1 डिग्री, झांसी में 43.6, आगरा में 43.4 और कानपुर में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

6:20 AM. 21 Apr 23 6:20 AM. 21 Apr

प्रयागराज का तापमान

यूपी के प्रयागराज में आज दिन गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

6:20 AM. 21 Apr 23 6:20 AM. 21 Apr

अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना

मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश में आज छिटपुट बारिश हो सकती है. जिसमें लखनऊ, गोरखपुर, आजमगढ़, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत अन्य जिलों में अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना है.

6:20 AM. 21 Apr 23 6:20 AM. 21 Apr

नोएडा का मौसम

यूपी के नोएडा में आज (गुरुवार) को मौसम साफ रहेगा. शाम होती ही यहां बारिश हो सकती है. नोएडा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगा.

6:20 AM. 21 Apr 23 6:20 AM. 21 Apr

लखनऊ का तापमान

लखनऊ में आज मौसम गरम रहेगा. गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

6:20 AM. 21 Apr 23 6:20 AM. 21 Apr

लखनऊ मौसम

यूपी की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को मौसम की शुरुआत हल्की ठंड के साथ हुई. हालांकि आज सुबह 6 बजे से पहले आसमान पूरी तरह साफ रहा. लेकिन हल्की धूप निकली हुई है.

5:32 AM. 20 Apr 23 5:32 AM. 20 Apr

UP Weather Live: यूपी में आज कई जिलों में बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में भयंकर गर्मी के बीच आज कई जनपदों में मौसम को लेकर राहत की उम्मीद है.बारिश के कारण तापमान में परिवर्तन देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताकि पश्चिमी यूपी सहित कई अन्य जनपदों में आज आंधी पानी के आसार हैं.

5:32 AM. 20 Apr 23 5:32 AM. 20 Apr

UP Weather Live: विक्षोभ परिर्वतन का इन जिलों में पड़ेगा असर

मौसम विभाग के मुताबिक विक्षोभ के परिर्वन के कारण मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाके में देखने को मिलेगा.

5:32 AM. 20 Apr 23 5:32 AM. 20 Apr

UP Weather Live: यूपी में अब मौसम लेगा करवट, ​पश्चिमी यूपी कई जनपदों में येलो अलर्ट

प्रदेश में कई जगह मौसम के तेवर तल्ख होने के कारण पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है. अब मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज व बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. अगले दो दिनों में यहां मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

5:32 AM. 20 Apr 23 5:32 AM. 20 Apr

UP Weather Live: अगले 24 घंटे में यूपी के इन इलाकों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में यूपी में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की माने तो आगरा, मथुरा,  बागपत, बरेली, बदायूँ, मुरादाबाद, अमरोहा, ग़ाज़ियाबाद, नोएडा, बुलन्दशहर, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, मुज़फ़्फ़रनगर, रामपुर, शाहजहाँपुर, एटा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, शामली, बिजनौर, नजीबाबाद , फ़र्रूख़ाबाद, इटावा और औरैया में बारिश हो सकती है.

5:32 AM. 20 Apr 23 5:32 AM. 20 Apr

UP Weather Live: यूपी में नया पश्चिमी विक्षोभ

नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में सक्रिय हो रहा हैय इसके चलते तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं.

5:32 AM. 20 Apr 23 5:32 AM. 20 Apr

UP Weather Live: यूपी के 21 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट

यूपी के शाहजहांपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुध नगर, संभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस और आगरा में आज यानी बुधवार को आंधी के साथ गरज चमक और हल्की फुल्की बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है.

5:32 AM. 20 Apr 23 5:32 AM. 20 Apr

UP Weather Live: यूपी में भीषण गर्मी, भोपाल में बारिश शुरू

यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है. वहीं दूसरी ओर इस समय भोपाल में बारिस हो रही है. बुधवार को राजधानी भोपाल में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी का दौर जारी है. यहां आसमान में बादल छाए हुए हैं. 

5:32 AM. 20 Apr 23 5:32 AM. 20 Apr

UP Weather Live: कानपुर में लू जारी

उत्तर प्रदेश में हीटवेव का कहर जारी है. ऐसे में यूपी के कानपुर में भी लू जारी है. जिसका असर जानवरों के बीच भी देखने को लिला. गर्मी से बचाने के लिए चिड़ियाघर में कूलर और जगह-जगह स्प्रिंकलर लगाए गए हैं.

5:32 AM. 20 Apr 23 5:32 AM. 20 Apr

UP Weather Live: बरेली का तापमान

यूपी के बरेली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

5:32 AM. 20 Apr 23 5:32 AM. 20 Apr

UP Weather Live: प्रयागराज का तापमान

यूपी के प्रयागराज में हीटवेव का सितम जारी है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

5:32 AM. 20 Apr 23 5:32 AM. 20 Apr

UP Weather Live: नोएडा का तापमान

यूपी के नोएडा में बुधवार को मौसम सुहावना होने वाला है. पूरे दिन धूप के बाद नोएडा में शाम को आसमान में बादल छा जाएंगे. आज यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा.

5:32 AM. 20 Apr 23 5:32 AM. 20 Apr

UP Weather Live: यूपी से बिहार तक हीटवेव

मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार यूपी से बिहार में अगले 5 दिनों तक हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी.

5:32 AM. 20 Apr 23 5:32 AM. 20 Apr

UP Weather Live: लखनऊ में कड़क धूप

यूपी के लखनऊ में बुधवार सुबह की 8 बजे से पहले ही कड़क धूप निकली हुई है. मौसम विभाग की माने तो मई में राजधानी में भीषण गर्मी पड़ेगी.

5:32 AM. 20 Apr 23 5:32 AM. 20 Apr

UP Weather Live: आगरा का तापमान

यूपी के आगरा में अप्रैल के महीने में भीषण गर्मी पड़ने लगी है. आगरा में बुधवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हालांकि शाम को यहां मौसम सुहावना हो सकता है.

5:32 AM. 20 Apr 23 5:32 AM. 20 Apr

UP Weather Live: यूपी के इन जिलों में बादल और बारिश के आसार

यूपी के प्रयागराज, कानपुर, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही बारिश हो सकती है.

5:32 AM. 20 Apr 23 5:32 AM. 20 Apr

UP Weather Live: यूपी के इन जिलों में आज हीटवेव का सितम जारी

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मताबिक यूपी में बुधवार को बरेली से लेकर आगरा, वाराणसी और अन्य जिलों में हीटवेव रहेगा.

5:32 AM. 20 Apr 23 5:32 AM. 20 Apr

UP Weather Live: आज कानपुर का तापमान

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बुधवार को सुबह से ही धूप निकली हुई है. मौसम विभाग IMD के अनुसार आज यहां अधिकतम तापमान 40 से अधिक रहेगा, और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.

5:32 AM. 20 Apr 23 5:32 AM. 20 Apr

UP Weather Live: राजधानी लखनऊ का तापमान

यूपी की राजधानी लखनऊ में कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है. आज यानी बुधवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

5:32 AM. 20 Apr 23 5:32 AM. 20 Apr

UP Weather Live: लखनऊ आज का मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को मौसम साफ रहेगा. यहां 19 अप्रैल को पूरे दिन भीषण गर्मी रहेगी. हालांकि शाम होती ही मौसम में बदलाव देखा जा सकता है.

मुख्य बातें

UP Weather Live: उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी है. बीते दिनों कई जनपदों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि होने से पारा तेजी से गिरा. प्रदेश के कई जनपदों में गुरुवार को भी बादल छाए हुए हैं. पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में ये बदलाव देखने को मिला है. इसकी वजह से बीते कुछ दिनों तक जहां लू के थपेड़े चल रहे थे, वहीं अब मई के पहले सप्ताह तक इससे निजात मिलेगी. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 26 अप्रैल से 1 मई के बीच अधिकतम तापमान 31 डिग्री से 37 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. वहीं न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री के बीच रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >