UP Breaking News Live: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पहुंचीं मिर्जापुर, मसाला महोत्सव का किया शुभारंभ

UP Breaking News Live Updates in Hindi: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 20 जनवरी से आम श्रद्धालुओं के लिए रामलला के दर्शन पर रोक लगा दी है. ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा कारणों को देखते हुए ट्रस्ट ने रामलला के दर्शन बंद करने का फैसला किया है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

Live Updates
2:38 AM. 11 Dec 23 9:08 PM. 10 Dec

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पहुंचीं मिर्जापुर, मसाला महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल आज मिर्जापुर पहुंचीं. यहां मसाला महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया. चुनार निर्यात सुविधा केन्द्र के लिये 29 करोड़ की स्वीकृति दी. इस दौरान उन्होने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मसाला बाजार में देश का विशिष्ट स्थान है. 2022-23 में 14.04 टन मसाला उत्पादों का निर्यात हुआ है. दुनिया भर में 31761 करोड़ का मसाला निर्यात होता है. भारत में मसाला उद्योग की असीम सम्भावनाएं है.

2:38 AM. 11 Dec 23 9:08 PM. 10 Dec

औरैया में तेज रफ्तार कार ने 9 लोगों को रौंदा, दो बच्ची समेत 3 की मौत, 6 घायल

औरैया में एरवाकटरा थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइल संख्या-137 के पास वाहन का इंतजार कर रहे नौ लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया. हादसा के बाद कार तेजी से निकल गई. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. सूचना पर पुलिस व एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची. एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी ले जाने का सिलसिला शुरू हुआ, जहां डॉक्टर ने दो बच्ची समेत तीन को मृत घोषित कर दिया. चीख-पुकार के बीच एक ही परिवार के लोग बुरी तरह से खून से लथपथ नजर आए. इसमें नगला पहाड़ी निवासी आराध्या (8) पुत्री सोनू सिंह, गुनगुन (10) पुत्री रमन सिंह व रमन सिंह (40) को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया. वहीं सीओ बिधूना अशोक कुमार ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. अन्य घायलों का उपचार कराया जा रहा है. वहीं, गंभीर घायलों को सैफई रेफर किया गया है.

2:38 AM. 11 Dec 23 9:08 PM. 10 Dec

सीएम योगी ने बांसगांव में स्मृतिशेष बाबू चतुर्भुज सिंह के प्रतिमा का किया अनावरण

गोरखपुर में बांसगांव में स्थित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में सीएम योगी पहुंचे. यहां स्मृतिशेष बाबू चतुर्भुज सिंह के प्रतिमा का अनावरण किया. साथ ही सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया. इस दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक विजय कुमार सिंह मौजूद रहे

8:04 PM. 10 Dec 23 2:34 PM. 10 Dec

सोनभद्र में सेल्फी लेने के दौरान दो युवक नदी में गिरे, गोताखोर कर रहे तलाश

सोनभद्र में सेल्फी लेने के दौरान दो युवक नदी में गिर गए. गोताखोर नदी में दोनों युवकों की तलाश में जुटे हैं. दोनों युवक गाजीपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. ये युवक ओबरा इलाके में रिश्तेदारी में आये थे. घटना ओबरा कोतवाली क्षेत्र के रेणुका नदी की बताई जा रही है. मौके पर सीओ सहित ओबरा कोतवाली पुलिस मौजूद हैं.

8:04 PM. 10 Dec 23 2:34 PM. 10 Dec

मायावती ने किया बड़ा ऐलान, भतीजे आकाश आनंद होंगे उत्तराधिकारी

राजधानी लखनऊ में रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक में बड़ा ऐलान किया. उन्होंने भतीजे आकाश आनंद को अपना सियासी उत्तराधिकारी घोषित किया. इस दौरान लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिए. आकाश आनंद लंदन से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन कर चुके हैं. इस समय वह पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर हैं. हाल ही में राज्यों के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कई जनसभाएं की और अहम भूमिका निभाई. मायावती उनकी मेहनत और संगठन के कामकाज से बेहद प्रभावित हैं. इसलिए उन्होंने अब बसपा की भविष्य की बागडोर आकाश को सौंपने का निर्णय किया है.

8:04 PM. 10 Dec 23 2:34 PM. 10 Dec

हरदोई गल्ला मंडी गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

हरदोई में चुंगी स्थित गल्ला मंडी में रविवार सुबह बोरों के गोदाम में अचानक आग लग गई. आग लगने से वहां रखे लाखों रुपए के बोरे जलकर राख हो गए सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग को काबू किया. आग लगने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. अग्निशमन अधिकारी महेश प्रताप ने बताया कि हमें सुबह 3:15 बजे आग लगने की सूचना मिली.आग लगभग नियंत्रण में है और जल्द ही बुझ गई.कहा जा रहा है कि करीब 30-40 लाख रुपए का नुकसान हुआ है.

मुख्य बातें

UP Breaking News Live Updates in Hindi: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 20 जनवरी से आम श्रद्धालुओं के लिए रामलला के दर्शन पर रोक लगा दी है. ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा कारणों को देखते हुए ट्रस्ट ने रामलला के दर्शन बंद करने का फैसला किया है. इसके साथ ही यूपी की राजनीति (Politics News) शिक्षा (Education News), धर्म (Religion News) और क्राइम (Crime News) से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए बने रहिए प्रभात खबर (Prabhat Khabar) के साथ. यहां आपको यूपी (UP) से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट सबसे पहले मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay singh

working in media since 2003. specialization in political stories, documentary script, feature writing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >