चौकीदार के साथ-साथ ठोंकीदार को भी हटाना है : अखिलेश

जालौन (यूपी) : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि चौकीदार के साथ-साथ ठोंकीदार को भी हटाना है. अखिलेश ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा कि वह (मोदी) पहले चाय वाला बनकर आये थे हमारे-आपके बीच में… अब […]

जालौन (यूपी) : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि चौकीदार के साथ-साथ ठोंकीदार को भी हटाना है. अखिलेश ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा कि वह (मोदी) पहले चाय वाला बनकर आये थे हमारे-आपके बीच में… अब चौकीदार बनकर आयेंगे.

उन पर कितना भरोसा करोगे. योगी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विधानसभा में कहते हैं कि कानून व्यवस्था ठीक करनी है तो ठोंक दो. पुलिस को नहीं समझ आता किसे ठोंक दें. वह जनता को ठोंक रही है और जनता को मौका मिलता है तो वह पुलिस को ठोंक रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >