बोलीं अभिनेत्री जयाप्रदा - मैंने कहा मेरी अश्लील तस्वीरें बांटी जा रही हैं लेकिन...

रामपुर : लोकसभा चुनावों के दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी क्रम में जयाप्रदा ने फिर सपा नेता आजम पर गंभीर आरोप लगाये हैं. भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा ने शुक्रवार को एक जनसभा में कहा कि आजम खां को मैंने भाई कहा, लेकिन एक बहन की तरह उन्होंने मुझे सम्मान नहीं दिया. आजम खां ने […]

रामपुर : लोकसभा चुनावों के दौरान आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी क्रम में जयाप्रदा ने फिर सपा नेता आजम पर गंभीर आरोप लगाये हैं. भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा ने शुक्रवार को एक जनसभा में कहा कि आजम खां को मैंने भाई कहा, लेकिन एक बहन की तरह उन्होंने मुझे सम्मान नहीं दिया. आजम खां ने मुझे हमेशा जलील किया और मेरा अपमान किया.

आगे जयाप्रदा ने कहा कि मेरे ऊपर हमला किया गया लेकिन मुझे किसी ने बचाने का प्रयास नहीं किया. मैंने नेता जी मुलायम सिंह को भी बताया कि मेरी अश्लील तस्वीरें बांटी जा रही हैं, मुझे बचाइए…मेरी रक्षा कीजिए. लेकिन मेरी मदद के लिए वे आगे नहीं आये. मुझे बचाने का किसी नेता ने प्रयास नहीं किया.

आगे उन्होंने कहा कि यही कारण रहा कि मुझे मजबूर होकर रामपुर छोड़कर जाना पड़ा.

यदि आपको याद हो तो इससे पहले भी एक सभा में जया प्रदा ने नम आंखो से कहा था कि मैं रामपुर नहीं छोड़ना चाहती थी लेकिन मजबूरी में छोड़ कर गयी. सक्रिय राजनीति में मैं इसलिए नहीं आयी क्योंकि मेरे पर तेजाब से हमले की साजिश रचने का काम किया गया. मेरे ऊपर हमला हुआ था. आज मैं खुश हूं कि पूरी भाजपा पार्टी मेरे साथ खड़ी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >