गुजरात में पांच विधानसभा सीटों पर लड़ेगी सपा, कांग्रेस को समर्थन

लखनऊ: गुजरात विधानसभा में समाजवादी पार्टी प्रदेश के पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी सीटों पर वह कांग्रेस का समर्थन करेगी. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज संवाददाताओं से कहा, गुजरात में हम पांच सीटों पर लड़ेंगे, जहां हमारा संगठन मजबूत है. बाकी सीटों पर सपा कांग्रेस का समर्थन करेगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा […]

लखनऊ: गुजरात विधानसभा में समाजवादी पार्टी प्रदेश के पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी सीटों पर वह कांग्रेस का समर्थन करेगी. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज संवाददाताओं से कहा, गुजरात में हम पांच सीटों पर लड़ेंगे, जहां हमारा संगठन मजबूत है. बाकी सीटों पर सपा कांग्रेस का समर्थन करेगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस ने गठजोड़ किया था.

यह पूछने पर कि क्या वह स्वयं चुनाव प्रचार करेंगे, अखिलेश ने कहा कि जहां सपा उम्मीदवार लड़ेंगे, उन सीटों पर वह प्रचार के लिए जाएंगे. गुजरात में 182 विधानसभा सीटें हैं. फिलहाल राज्य में भाजपा की सरकार है, और वहां पार्टी करीब तीन दशक से सत्ता में है.

यह भी पढ़ें-
CM योगी के खिलाफ मंच से अनैतिक बयानबाजी कर रहे सपा छात्र नेता को अखिलेश ने भाषण देने से रोका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >