Kal Ka Mausam: यूपी में अभी राहत नहीं, दिखेगा साइक्लोन 'Yagi' का असर, जानिए कब तक होगी बारिश

Kal Ka Mausam: यूपी में बारिश से अभी राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विभाग ने कहा है कि प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में कल यानी गुरुवार को भारी बारिश हो सकती है. यूपी में यागी तूफान के कारण कई इलाकों में बारिश हो रही है.

Kal Ka Mausam: चीन, फिलीपींस, वियतनाम में हाल के दिनों में यागी तूफान ने खासी तबाही मचाई. इस तूफान का असर भारत में भी दिखा. बंगाल की खाड़ी में मौजूद कम दबाव वाले क्षेत्र की ओर खिंचे जाने के बाद भारत के कई इलाकों में यागी तूफान के कारण जोरदार बारिश हुई. यूपी में अभी भी यागी तूफान का असर दिखाई पड़ रहा है. बता दें, यूपी में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने कहा है कि इस पूरे सप्ताह प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहेगा.

इस सप्ताह जारी रह सकता है बारिश का दौर
मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि यूपी के कई राज्यों में इस पूरे सप्ताह बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि यागी चक्रवात के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले दो-तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है.

कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार को यूपी में कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. बारिश के साथ-साथ तेज हवा भी चल सकती है. कल यानी 19 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ-साथ गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है.

स्कूलों में छुट्टी
यूपी में लगातार बारिश के कारण बुधवार को स्कूलों में छुट्टी कर दी गई. कई इलाकों में कक्षा एक से 8 तक के स्कूलों में बच्चों की छुट्टी कर दी गई. प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, कानपुर समेत कई शहरों में आज जोरदार बारिश हुई. कई इलाकों में बारिश के सातत- साथ तेज हवाएं भी चलीं.

जिलों में बारिश का अनुमान
यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि राजधानी लखनऊ में हल्की बारिश हो सकती है. उसके अलावा गुरुवार को आगरा, मथुरा, हाथरस, प्रयागराज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, सोनभद्र, वाराणसी, आगरा, कन्नौज, अमेठी, मथुरा समेत और कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

Also Read: Chandrayaan 4 Missions: ‘चंद्रमा पर कदम’ इसरो का अगला टारगेट, चंद्रयान- 4 मिशन के विस्तार को कैबिनेट की मंजूरी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >